मिज़ू प्रो 6s एनटूटू लिस्टिंग पर आया नज़र

HIGHLIGHTS

इस लिस्टिंग से पता चला है कि इसमें हेलिओ X25 प्रोसेसर मौजूद है.

मिज़ू बहुत जल्द एक नया स्मार्टफ़ोन पेश करने वाली है. अब मिज़ू प्रो 6s स्मार्टफ़ोन एनटूटू पर लिस्ट किया गया है. इस लिस्टिंग में इस स्मार्टफ़ोन के कुछ स्पेक्स के बारे बताया गया है. इस बेंचमार्क लिस्टिंग से बता चला है कि इस स्मार्टफ़ोन में हेलिओ X25 चिपसेट मौजूद होगा. वैसे इस बारे में मिज़ू के VP Li Nan ने भी हाल ही में हिंट दिया था.

इसे भी देखें: [Hindi – हिन्दी] 10 racing games to enjoy on your Android device in Hindi (July 2016) Video

अगर इस डिवाइस के अन्य स्पेक्स पर नज़र डालें तो, एनटूटू लिस्टिंग से पता चला है कि इस डिवाइस में एक फुल HD डिस्प्ले मौजूद होगी. इसमें 4GB की रैम और 32GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है. साथ ही इस लिस्टिंग से पता चला है कि इसमें 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी मौजूद है. यह स्मार्टफ़ोन एंड्राइड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इस स्मार्टफ़ोन को 3 नवम्बर को पेश किया जायेगा.

इसे भी देखें: सैमसंग गैलेक्सी S8 में मौजूद हो सकती है 5.5-इंच की 4K डिस्प्ले

इसे भी देखें: ब्लैकबेरी ने पेश किया DTEK60, 5.5-इंच QHD डिस्प्ले और एंड्राइड मार्शमैलो से लैस

सोर्स

Connect On :