4GB रैम से लैस मिज़ू M5S स्मार्टफ़ोन हुआ TENAA पर लिस्ट

HIGHLIGHTS

यह फ़ोन एंड्राइड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर कम करेगा और इसमें 2930mAh की बैटरी भी मौजूद होगी.

मिज़ू के एक नए स्मार्टफ़ोन को चीन की टेलीकॉम अथॉरिटी TENAA पर लिस्ट किया गया है. माना जा रहा है कि यह फ़ोन मिज़ू M5S होगा. इस फ़ोन में ओक्टा-कोर 1.3GHz प्रोसेसर मौजूद होगा. उम्मीद है कि यह 16/32/64GB इंटरनल स्टोरेज के ऑप्शन के साथ पेश किया जायेगा.

इसे भी देखें: [Hindi – हिन्दी] Asus Zenfone Zoom Review in Hindi Video

अगर इस स्मार्टफ़ोन में मौजूद कैमरा सेटअप पर नज़र डालें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी मौजूद होने की उम्मीद है. इसका वजन 138 ग्राम है. अगर इसकी मोटाई पर नज़र डालें तो यह फ़ोन 8.4mm की थिकनेस के साथ पेश हो सकता है.

इस लिस्टिंग के अनुसार, यह फ़ोन एंड्राइड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर कम करेगा और इसमें 2930mAh की बैटरी भी मौजूद होगी. यह सिल्वर ग्रे, गोल्ड और रोज गोल्ड रंग में उपलब्ध होगा. TENAA के अलावा इस फ़ोन को चीन की 3C सर्टिफिकेशन पर भी लिस्ट किया गया है.

इसे भी देखें: रिलायंस Jio अपने LYF स्मार्टफ़ोन यूजर्स को 1 साल के लिए फ्री दे सकता है 4G डाटा

इसे भी देखें: रिलायंस जिओ प्रीव्यू ऑफर: अब सोनी, विडियोकॉन और सैंसुई के 4G फोंस पर हुआ उ

सोर्स

Connect On :