Nubia Z17 IP67 वाटर और डस्टप्रूफ तकनीक से होगा लैस

HIGHLIGHTS

यह स्मार्टफोन 5.5 इंच फुल HD डिस्प्ले से लैस होगा.

मोबाइल निर्माता कंपनी ZTE के स्मार्टफोन Nubia Z17 के बारे में पहले भी कई लीक्स सामने आ चुके हैं. अब जारी हुई ताजा लीक से जानकारी मिली है कि यह स्मार्टफोन  IP67 वाटर और डस्टप्रूफ तकनीक से लैस होगा. 

इससे पहले यह स्मार्टफोन GeekBench वेबसाइट पर नजर आया था. लिस्टिंग के मुताबिक यह स्मार्टफोन 5.5 इंच फुल HD डिस्प्ले से लैस होगा. इस डिवाइस में 4GB रैम के साथ 64GB एक्सपेंडेबल मेमोरी मौजूद है.

इस डिवाइस में 23 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है. इसके अलावा 16 मेगापिक्सल फ्रंट फेसिंग कैमरा मौजूद है. इस डिवाइस में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम मौजूद है. इस डिवाइस में बैटरी 3100mAh है. 

इसके अलावा इस डिवाइस में 4G-LTE के साथ VoLTE, Bluetooth, WiFi, GPS/A-GPS के साथ ग्रेविटी सेंसर, डिस्टेंस सेंसर और लाइट सेंसर मौजूद हैं. यह स्मार्टफोन गोल्ड और सिल्वर कलर ऑप्शन मौजूद है.

सोर्स

Connect On :