जैसा कि कयास लगाए जा रहे थे, लेनोवो ने भारतीय बाज़ार में अपना नया फैबलेट लेनोवो फैब 2 प्लस पेश किया है. इस स्मार्टफ़ोन की कीमत Rs. 14,999 है और इसे आप अमेज़न इंडिया के माध्यम से ले सकते हैं. इसके अलावा आपको बता दें कि आप इसे शैम्पेन गोल्ड और गनमेटल ग्रे रंग में ले सकते हैं.
इसे भी देखें: [Hindi – हिन्दी] Asus Zenfone Zoom Review in Hindi Video
इस लेनोवो फैबी 2 प्लस में आपको मेटल यूनीबॉडी के साथ 6.4-इंच की FHD डिस्प्ले 1080×1920 पिक्सेल के साथ मिल रही है साथ ही बता दें कि यह एक 2.5D कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है. स्मार्टफ़ोन में आपको 1.3GHz का ओक्टा-कोर मीडियाटेक MT8783 प्रोसेसर और माली T720 GPU भी मिल रहा है. इसमें आपको एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है. जो आपको इस स्मार्टफ़ोन या फैबलेट के पीछे की ओर मिल रहा है. लेनोवो का फैब 2 प्लस एंड्राइड 6.0 मार्शमैलो पर काम करता है. और इसमें एक 4050mAh क्षमता की बैटरी भी दी गई है.
फैब 2 प्लस में आपको 3GB की रैम और 32GB की इंटरनल स्टोरेज मिल रही है जिसे आप 128GB तक बढ़ा सकते हैं. इसके अलावा इसमें आपको 13MP का ऑटोफोकस लेज़र कैमरा सेटअप ड्यूल टोन फ़्लैश के साथ मिल रहा है साथ ही इसमें एक 8MP का सेल्फी कैमरा भी मौजूद है. यह कमेरा f/2.2 अपर्चर के साथ मौजूद है. इसके अलावा इसमें आपको हाइब्रिड ड्यूल सिम, 4G LTE, वाई-फाई 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.0, GPS और डॉल्बी अट्मोस के स्पीकर्स भी मिल रहे हैं.
इसे भी देखें: सैमसंग गैलेक्सी टैब S3 साल 2017 में हो सकता है लॉन्च
इसे भी देखें: सैमसंग गैलेक्सी ग्रैंड प्राइम+ अनटूटू पर आया नज़र, 8 मेगापिक्सल कैमरे से लैस