लीक हुए स्क्रीनशॉट्स से Asus Zenfone 3 के लिए ओरियो का हुआ खुलासा

HIGHLIGHTS

इसे देखने पर UI स्टाइल में बहुत बढ़ा बदल्वाव नहीं दिख रहा है लेकिन इसकी एक अच्छी बात है कि इस अपडेट में सभी ओरियो गुड़ीज़ शामिल हैं.

असुस ने इस बात की पुष्टि की थी कि Zenfone 3 और Zenfone 4 सीरीज़ स्मार्टफोंस को एंड्राइड ओरियो अपडेट मिलेगा. कंपनी ने यह भी कहा था कि नया ZenUI 4.0 साधारण, अधिक समझदार, मॉडर्न और भव्य होगा. फ्लिपकार्ट पर इन प्रोडक्ट्स पर मिल रहे हैं कुछ ऑफर्स

अब हमारे पास कुछ लीक हुए स्क्रीनशॉट्स हैं जिनमें ओरियो के साथ Zenfone 3 देखा गया है. 

इसे देखने पर UI स्टाइल में बहुत बढ़ा बदल्वाव नहीं दिख रहा है लेकिन इसकी एक अच्छी बात है कि इस अपडेट में सभी ओरियो गुड़ीज़ शामिल हैं. अभी इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि Zenfone 4 सीरीज़ फोंस को भी यही UI मिलेगा, हालाँकि ऐसा होने की उम्मीद है. 

इस ताईवानी कंपनी ने ओरियो अपडेट को आधिकारिक रूप से जारी करने के लिए 2018 का आधा समय दिया है और अभी कंपनी की तरह से ऐसी कोई ख़बर नहीं मिली है. कई यूज़र्स अभी भी इस अपडेट के लिए इंतज़ार कर रहे हैं. 

सोर्स, इमेज सोर्स

फ्लिपकार्ट पर इन प्रोडक्ट्स पर मिल रहे हैं कुछ ऑफर्स

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017...

Connect On :