Lava ने अपनी Z सीरीज को बढ़ाते हुए अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, इस स्मार्टफोन को Lava Z91 नाम से लॉन्च किया गया है, और इसकी सबसे बड़ी खासियत कम कीमत में इसका फेस रिकग्निशन फीचर और फुलव्यू HD+ डिस्प्ले से लैस होना है।
स्मार्टफोन को महज Rs 9,999 की कीमत में लॉन्च किया गया है, इसके अलावा यह मिड-अप्रैल 2018 में देश के लगभग 100,000 रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हो जाएगा।
Flipkart और Amazon पर डिस्काउंट में मिल रहे हैं ये डिवाइसेस
ड्यूल-सिम सपोर्ट के साथ आने वाला Lava Z91 स्मार्टफोन एक बढ़िया डिजाईन के साथ एक 5.7-इंच की HD+ 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली 2.5D कर्व डिजाईन वाली डिस्प्ले से लैस है। इसके अलावा स्मार्टफोन में मीडियाटेक MT 7639 प्रोसेसर दिया गया है, साथ ही इसमें एक 3GB की रैम के साथ 32GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस स्टोरेज को आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 128GB तक बढ़ा भी सकते हैं।
कैमरा की चर्चा करें तो इसमें आपको एक 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, साथ ही इसमें एक 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा इसके साथ आपको दो साल की वारंटी मिल रही है, साथ ही भारती एयरटेल के साथ आपको इस स्मार्टफोन पर Rs 2,000 का कैशबैक ऑफर भी मिल रहा है।
हमें Instagram पर फॉलो करने के लिये यहां क्लिक करें
हमें YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें
स्मार्टफोन के साथ आपको एक बार स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी भी मिल रही है, यानी इसे आप एक साल के अंदर कभी भी ले सकते हैं। अंत में आपको बता देते हैं कि इसमें आपको एक 3,000mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है।