Lava ने अपनी Z सीरीज में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, इस स्मार्टफोन को Lava Z91 नाम से लॉन्च किया गया है। इस सीरीज में कंपनी के पास पहले ही कई डिवाइस मौजूद हैं, इनमें Lava Z60, Lava Z70, Lava Z80 और Lava Z90 स्मार्टफोन शामिल हैं, इन स्मार्टफोंस को पिछले साल अक्टूबर में पेश किया गया था। आपको बता दें कि कंपनी की ओर से इस नए स्मार्टफोन Lava Z91 को महज Rs 9,999 की कीमत में पेश किया गया है।
अगर इस स्मार्टफोन के बारे में अधिक चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से स्टार OS 4.2 पर आधारित एंड्राइड 7.1 नौगट पर लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इसमें एक 5.7-इंच की HD+ FullView डिस्प्ले 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ 720×1440 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा आपको बता दें कि यह एक 2.5D कर्व पैनल के साथ लॉन्च हुआ है।
Flipkart: होम एप्लायंसेज पर मिल रहे हैं ये ऑफर्स
स्मार्टफोन की परफॉरमेंस आदि की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस डिवाइस को मीडियाटेक के MTK6739 प्रोसेसर और 3GB रैम के साथ लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन में आपको अपनी फोटो और अन्य चीजों ऐप्स आदि को स्टोर करने के लिए 32GB की इंटरनल स्टोरेज मिल रही है, जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 128GB तक बढ़ा भी सकते हैं।
इसके अलावा अगर स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए मौजूद कैमरा आदि की बात करें तो इस स्मार्टफोन में आपको एक 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा फ़्लैश लाइट के साथ दिया गया है, इसके अलावा इसके फ्रंट कैमरा के तौर पर इसमें एक 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
इसके अलावा स्मार्टफोन में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ एक फेस रिकग्निशन फीचर भी मिल रहा है, जिसके माध्यम से आप अपने चेहरे से अपने फोन को अनलॉक कर सकते हैं। इसके साथ ही अंत में आपको यह भी बता देते हैं कि स्मार्टफोन में आपको एक 3000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है।
हमें Instagram पर फॉलो करने के लिये यहां क्लिक करें
हमें YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें
साथ ही आपको यह भी बता देते हैं कि स्मार्टफोन के साथ आपको 2-साल की वारंटी मिल रही है, इसके अलावा एक बार आप स्क्रीन को भी रिप्लेस कर सकते हैं। अगर आप एयरटेल के ग्राहक हैं तो आपके लिए इस स्मार्टफोन के साथ एक ख़ास ऑफर भी मिल रहा है, इसका मतलब है कि इस ऑफर के तहत आपको Rs 2,000 का कैशबैक भी मिलने वाला है।