Lava ने भारत में अपने नए फोन Lava Yuva Smart को लॉन्च कर दिया है। यह Yuva Series में लॉन्च किया गया, कंपनी का नया फोन है। इस फोन को 4G क्षमता के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा कंपनी इस फोन के साथ एक साल की घर पर ही फ्री सर्विस वारंटी भी दे रही है। इसका मतलब है कि एक साल तक इस फोन को कंपनी घर पर आकर ठीक करके देने वाली है। आइए अब इस फोन के प्राइस और स्पेक्स आदि पर एक नजर डाल लेते हैं।
Lava Yuva Smart 4G को कंपनी ने 6000 रुपये में 3GB रैम और 64GB स्टॉरिज मॉडल में लॉन्च किया है, इस फोन में आपको माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी मिलता है, इसकी मदद से आप फोन की स्टॉरिज को 512GB तक बढ़ा सकते है।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Ultra बनाम OnePlus 13: देखें दोनों के प्राइस, स्पेक्स और फीचर्स की तुलना
Samsung के इस फोन को एक 4G फोन के तौर पर लॉन्च किया गया है। हालांकि, फोन में आपको ग्लॉसी डिजाइन मिलता है जो इस फोन को प्रीमियम फ़ील प्रदान करता है। फोन में 3 कलर मॉडल मिलते हैं, इसे आप ग्लॉसी ब्लू, ग्लॉसी व्हाइट और ग्लॉसी लैवन्डर कलर में खरीद सकते हैं।
डिस्प्ले की बात करें तो Lava के इस फोन में एक 6.75-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। फोन में Octa-Core Unisoc 9863A प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा फोन में आपको PowerVR GE8322GPU भी मिलता है। आप इस फोन के साथ अपने डेली कामों को अंजाम दे सकते हैं।
इस फोन को एंड्रॉयड 14 Go Edition पर लॉन्च किया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में आपको 13MP का मेन और एक AI Secondary Camera मिलने वाला है। फोन में आपको LED फ्लैश भी मिल रही है। सेल्फ़ी के लिए फोन में एक 5MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है। फोन में 3.5mm का Audio Jack भी मिल रहा है, इसके अलावा इसमें एक साइड-फेसिंग फिंगरप्रिन्ट सेन्सर भी है। इसमें FM Radio के साथ साथ बॉटम पोर्टर स्पीकर भी मिल रहा हैं। Lava के इस फोन में एक 10W की चार्जिंग क्षमता वाली 5000mAh की बैटरी मिलती है।