Lava O3 Pro launched in india check price and top 5 specs
Lava ने इंडिया के बाजार में चुपके से एक नए फोन Lava O3 Pro को लॉन्च कर दिया गया है, यह फोन 7000 रुपये के अंदर की कीमत में आता है। इस प्राइस में लावा के इस देसी फोन में आपको काफी कुछ मिलता है। अब ऐसे में आपको यह भी जान लेना जरूरी है कि क्या आपको इस फोन को खरीदना चाहिए। अगर आप इसे सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले इस फोन के बारे में कुछ बातों को जान लेना बेहद जरूरी है। आइए 5 पॉइंट्स में समझते हैं कि आखिर लावा का यह सस्ता फोन आपके कैसा होने वाला है।
Lava O3 Pro स्मार्टफोन को इंडिया में कंपनी ने 4GB रैम और 128GB स्टॉरिज के साथ लॉन्च किया है, इस फोन का प्राइस देश में केवल 6,999 रुपये के आसपास है। आप इस फोन को Amazon India से खरीद सकते हैं, आप इसे ग्लॉसी ब्लैक, ग्लॉसी पर्पल और ग्लॉसी व्हाइट कलर में खरीद सकते हैं। अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो आइए इसके बारे में एक एक चीज को देखते और जानते हैं। अभी के लिए आपको बता देते है कि lava के इस फोन को Amazon India पर सेल के लिए भी लाया जा चुका है, आप इसे यहीं से खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Oppo Reno 13 बनाम Oppo Reno 13 Pro: कौन सा फोन रहेगा बेस्ट, खरीदने से पहले देख लें दोनों की तुलना
अगर आप Lava के इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो आपको इस फोन के स्पेक्स के बारे में जानकारी ले लेना जरूरी है। हम आपको इसके स्पेक्स को अलग अलग बताने वाले हैं, जिससे आपको यह जानकारी मिल जाने वाली है कि आपके लिए यह फोन कैसा होने वाला है।
Lava O3 Pro स्मार्टफोन सबसे पहले तो इतना सस्ता है कि इसे कोई भी एंट्री-लेवल फोन खरीदने वाला व्यक्ति खरीद सकता है। इसकी कीमत मात्र 6,999 रुपये है। हालांकि Amazon India पर आप कई ऑफर के साथ इस फोन को बेहद ही सस्ते में खरीद सकते हैं। आइए अब इसे खरीदने वाले कुछ अन्य पॉइंट्स भी बताते हैं।
यह भी पढ़ें: Redmi Note 14 5G की पहली सेल आज; क्यों खरीदना चाहिए 4 पॉइंट्स में समझें और 4 ऑल्टरनेटिव फोन भी देखें