7499 रुपये में भारत में लॉन्च हुआ 8GB RAM, IP64 रेटिंग, 90Hz डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन, तगड़े हैं फीचर्स

Updated on 17-Feb-2026

Lava Mobiles ने भारतीय बाज़ार में अपने 10000 रुपये के सेगमेंट में एक नया स्मार्टफोन Lava Bold N2 पेश कर दिया है. इस फोन को एक्सक्लूसिव तौर पर भारत में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर दो रंगों में खरीदा जा सकेगा. इस कीमत पर IP64 वॉटर रेसिस्टेंट रेटिंग काफी दमदार है. डिवाइस को प्रीमियम ग्लॉसी बैक डिज़ाइन दिया गया है, इसके दमदार स्पेक्स में HD+ 90Hz डिस्प्ले, ऑक्टा-कर परफॉर्मेंस, वर्चुअल रैम क्षमता और बहुत कुछ शामिल है. आइए डिटेल में इसके सभी स्पेक्स, फीचर्स, कीमत और उपलब्धता के बारे में जानते हैं.

Lava Bold N2 के स्पेक्स और फीचर्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो, Lava Bold N2 एक 6.75-इंच HD+ डिस्प्ले से लैस है जो 90Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करती है और इसमें वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच भी है. यह स्मार्टफोन Unisoc SC9863A चिपसेट पर चलता है, जिसमें 8 कोर हैं. यह फोन 4GB तक रैम एक्सपेंशन को भी सपोर्ट करता है, जिससे कुल रैम 8GB हो जाएगी. यह एंड्राइड 15 गो पर काम करता है. कंपनी का दावा है कि इस हैंडसेट में कोई ब्लोटवेयर या ऐड्स नहीं हैं और यह यूज़र्स को “क्लीन एंड्राइड अनुभव” देता है. धूल और पानी से बचाव के लिए यह IP64 रेटिंग के साथ आता है.

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो, Lava Bold N2 डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है. इसमें एक 13MP प्राइमरी कैमरा मिलता है, जिसे एक अन्य सेंसर के साथ पेयर किया गया है. इसमें आपको सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए एक 5MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी मिलता है. यह एक 5000mAh बैटरी पर चलता है. इसके अलावा फोन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर सिक्योरिटी के लिए दिया गया है.

Lava Bold N2 की कीमत और उपलब्धता

Lava Bold N2 की कीमत भारत में एकमात्र स्टोरेज वेरिएंट, जिसमें 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है, के लिए 7,499 रुपये रखी गई है. यह स्मार्टफोन देश में 27 फरवरी से एक्सक्लूसिव तौर पर Amazon पर सेल में जाएगा. नया Lava Bold N2 दो कलर ऑप्शन्स — Indus Black और Siachen White में उपलब्ध होगा. कंपनी ग्राहकों को स्मार्टफोन्स की घर पर फ्री सर्विस भी ऑफर कर रही है.

यह भी पढ़ें: Seyon: धमाकेदार एक्शन फिल्म की पहली झलक, Sivakarthikeyan को अनोखे अवतार में देख दीवाने हुए फैन्स

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :