स्मार्टफोन कंपनी Lava इस हफ्ते भारतीय बाजार में अपना नया बजट फोन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि Lava Bold N2 को 17 फरवरी दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाने वाला है। कंपनी ने इस फोन को लेकर टैगलाइन भी दी है जो कुछ ऐसा कहती है, ‘Be Fearless, Be Bold’, इसे देखकर यह हिंट मिलता है कि कंपनी इस फोन को युवा और फीचर फोन से स्मार्टफोन पर स्विच करने वाले यूजर्स के लिए पेश करने वाली है। हालांकि, अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर इस फोन में आपको क्या मिलता है।
कंपनी की ओर से सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट से जानकारी मिलती है कि फोन को किस दिन लॉन्च किया जाने वाला है, इसके अलावा यहाँ से यह भी जानकारी मिलती है कि फोन को Amazon India पर सेल किया जाने वाला है। ऐसा भी कह सकते हैं कि Lava के इस फोन को Amazon पर एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध कराया जाने वाला है।
गौरतलब हो कि, Amazon India पर फोन को लेकर एक माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है, यहीं से फोन के डिजाइन और कुछ फीचर्स की जानकारी मिल जा रही है। फोन को लेकर यह भी जानकारी सामने आ रही है कि इसे ग्रे और ब्लैक कलर में पेश किया जाने वाला है।
लीक आदि को देखा जाए और Amazon India की Microsite को देखा जाए तो Lava Bold N2 को लेकर यह जानकारी मिलती है कि इसमें एक स्क्वायर शेप ड्यूल रियर कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है। इसके अलावा फोन में एक 13MP का प्राइमरी कैमरा, LED फ्लैश सपोर्ट के साथ मिल सकता है, इतना ही नहीं, इस फोन में बैक पर फ्लैट बैक पैनल और मेटल फ्रेम जैसा डिजाइन दिख मिल सकता है। इसके अलावा नीचे की तरफ USB Type-C पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक और स्पीकर ग्रिल दी जाएगी। यह खास बात है क्योंकि आजकल कई बजट फोन में हेडफोन जैक हटाया जा रहा है।
कंपनी ने अभी तक फोन के प्रोसेसर, डिस्प्ले साइज, बैटरी कैपेसिटी और कीमत को लेकर कोई भी जानकारी शेयर नहीं की है। लेकिन माना जा रहा है कि इसकी कीमत 7,000–8,000 रुपये के आसपास हो सकती है, ताकि यह अपने पिछले मॉडल से थोड़ा अपग्रेडेड लेकिन इसके बाद भी बजट में मिले।
Lava Bold N2, पिछले साल मई 2025 में लॉन्च हुए Lava Bold N1 का सक्सेसर होगा। Bold N1 की शुरुआती कीमत 5,999 रुपये थी और इसमें 6.75-इंच HD+ डिस्प्ले (90Hz), Unisoc 9863A चिपसेट, 5,000mAh बैटरी आदि भी मिलती है। अब सवाल यह है कि क्या Bold N2 में बेहतर प्रोसेसर और बड़ी बैटरी मिलेगी? अगर हां, तो यह टियर 2 और टियर 3 इलाकों में रहने वाले यूजर्स के लिए बेस्ट हो सकता है।
अगर कीमत सही रखी गई, तो Lava Bold N2 सस्ते सेगमेंट में Realme, Redmi और Infinix के कई फोन्स को टक्कर दे सकता है। हालांकि, अगर कीमत ज्यादा रहती है तो बाजार में पहले से ही मौजूद फोन्स से इस फोन लो कड़ी टक्कर मिलने वाली है।
यह भी पढ़ें: Amazon पर 19,000 रुपये सस्ता हुआ OnePlus 12, अब मिड-बजट में मिल रहा फ्लैगशिप 5G फोन