Lava ने आधिकारिक तौर पर Lava Bold 2 5G को भारत में पेश कर दिया है. यह नया स्मार्टफोन कम्पनी के बजट 5G डिवाइसेज़ के बढ़ते हुए लाइनअप में शामिल हुआ है. इसमें AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity चिपसेट और Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम जैसे दमदार फीचर्स मिलते हैं. यह डिवाइस इस महीने के आखिर में अमेज़न के जरिए उपलब्ध होगा। आइए अब इसके सभी स्पेक्स, फीचर्स, कीमत और उपलब्धता पर डिटेल में एक नज़र डालते हैं.
Lava Bold 2 5G फेदर व्हाइट और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शंस में आता है. लावा इस फोन को एक सिंगल कॉन्फ़िगरेशन में ऑफर कर रहा है जिसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है. इसकी कीमत 12,999 रुपये रखी गई है, जिसमें बैंक ऑफर्स भी शामिल हैं. कम्पनी के अनुसार, इसकी पहली सेल 19 मार्च को दोपहर 12 बजे शुरू होगी और यह स्मार्टफोन Amazon India के जरिए खरीदारी के लिए उपलब्ध होगा।
यह फोन 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ FHD+ रेज़ोल्यूशन और 120Hz तक रिफ्रेश रेट ऑफर करता है. डिवाइस को पावर देने वाला MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर है, जो 2.6GHz क्लॉक स्पीड पर चलता है. कम्पनी का कहना है कि यह चिपसेट AnTuTu पर 500,000 से ज्यादा पॉइंट्स हासिल कर चुका है. इस प्रोसेसर को LPDDR5 RAM और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है, जो आमतौर पर ज्यादा फ़ास्ट मेमोरी और स्टोरेज परफॉर्मेंस देते हैं.
Lava Bold 2 5G स्मार्टफोन एंड्राइड 15 ओएस पर काम करता है. कम्पनी का दावा है कि यह डिवाइस बिना ब्लोटवेयर और ऐड्स के आता है, जो एक ऐसा पॉइंट है जिसे लावा ने अपने कई हालिया स्मार्टफोन्स में हाइलाइट किया है.
फोटोग्राफी के लिए इसमें एक 50MP Sony AI रियर कैमरा पीछे की तरफ मिलता है. फ्रंट पर एक 8MP सेल्फी कैमरा मौजूद है. यह फोन 5000mAh बैटरी पर चलता है जो 33W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
अतिरिक्त फीचर्स की बात करें तो Lava Bold 2 एक 7.55mm बॉडी के साथ आता है, जिसे कम्पनी स्लीक बताती है. अन्य फीचर्स में 6GB वर्चुअल रैम, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक और USB टाइप-सी पोर्ट शामिल है. लावा ने यह भी कहा है कि यह डिवाइस फ्री होम सर्विस सपोर्ट के साथ आता है.
यह भी पढ़ें: LPG Crisis: कहीं स्कैम में ना फंस जाना..घर पर गैस डिलीवरी के नाम पर हो रही लूट, ऐसे मैसेज पर ना करें भरोसा