amazon announce special bank offer on Lava Blaze X 5G 1
Lava Blaze X 5G को भारत में अभी कुछ समय पहले ही लॉन्च किया गया था, हालांकि अब इसे सेल के लिए भी लाया जा चुका है। फोन की सेल Prime Day Sale में ही शुरू हो गई थी। हालांकि, प्राइम डे सेल के बाद भी फोन सस्ते में खरीदने के लिए उपलब्ध है। Lava Blaze X 5G में बेहतरीन फीचर किफायती दाम में मिलते हैं। ऐसे में Lava Blaze X 5G बजट यूजर्स को अपनी ओर बड़े पैमाने पर आकर्षित कर रहा है।
Lava Blaze X 5G दो दो अलग अलग कलर में पेश किया गया था, इसे आप Starlight Purple और Titanium Grey कलर में खरीद सकते हैं। फोन को तीन अलग अलग रैम और स्टॉरिज मॉडल में खरीद सकते हैं। इस फोन का 4GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल आपको 14,999 रुपये में मिलता है, फोन का 6GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल आपको 15,999 रुपये में मिलेगा। हालांकि, इसके अलावा Lava Blaze X 5G का 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल 16,999 रुपये में मिलने वाला है।
लॉन्च ऑफर के तौर पर Lava Blaze X 5G पर बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है, फोन को बैंक ऑफर के तौर पर 1000 रुपये के सभी बैंक डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इसका मतलब है कि सभी वैरिएन्ट की कीमत 1000 रुपये कम हो जाती है, ऐसे में आप 14,999 रुपये वाले मॉडल को 13,999 रुपये में, 15,999 रुपये वाले मॉडल को 14,999 रुपये और 16,999 रुपये वाले मॉडल को 15,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस फोन की सबसे खास बात है कि यह इस प्राइस में आने वाले पहला 3D Curved Display वाला फोन है।
Lava Blaze X 5G को Amazon India के साथ साथ लावा की आधिकारिक वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है।
आइए अब जानते है कि आखिर Lava Blaze X 5G में आपको क्या फीचर और स्पेक्स मिलते हैं, जिनके कारण आपको इस फोन को खरीदना चाहिए।