देसी कंपनी Lava की और से एक आगामी फोन Blaze AMOLED 2 5G को लेकर एक टीजर जारी कर दिया गया है. कंपनी ने इसे लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट भी किया है, इस पोस्ट के आने के बाद से इन्टरनेट पर इस फोन को लेकर जैसे बवाल ही मच गया है. इस पोस्ट को देखने के बाद कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि फोन जल्द ही इंडिया के बाजार में एंट्री ले सकता है. हालाँकि, कंपनी ने अभी के लिए इस फोन को केवल टीज ही किया है, आधिकारिक तौर पर इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी है. हालाँकि, टीजर से इतना जरुर देखने को मिल रहा है कि यह फोन स्लिम प्रोफाइल से लैस होगा, इसमें आपको ग्लॉसी मार्बल फिनिश बैक पैनल मिल सकता है. फोन के कलर ऑप्शन भी इस टीजर में देखे जा सकते हैं.
असल में, LAVA अपने इस फोन को लेकर ऐसा कह रहा है कि आगामी लावा फोन 15000 रुपये के बजट में इंडिया का सबसे पतला 5G Phone होने वाला है. यह मात्र 7.55mm पतला हो सकता है. इस फोन में एक ड्यूल कैमरा सेटअप भी नजर आ रहा है, जो Rectangular Black Module में नजर रहा है, इस फोन में आपको Bottom Left Corner पर Lava की ब्रांडिंग भी देखने को मिल रही है. टीजर में फोन को एक स्लीक लीक में देखा जा सकता है.
अगर पिछले लीक और लेटस्ट टीजर आदि को देखा जाये तो Lava Blaze AMOLED 2 5G स्मार्टफोन में एक 6.67-इंच की AMOLED डिस्प्ले होने वाली है, जो FHD+ रेजोल्यूशन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट भी साथ लाएगी. इस फोन को MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है. यह प्रोसेसर 2.6GHz क्लॉक स्पीड पर चलता है. फोन में इस प्रोसेसर के साथ आपको दमदार परफॉरमेंस मिलने वाली है.
इतना ही नहीं, Lava Blaze AMOLED 2 5G स्मार्टफोन में 6GB की LPDDR5 रैम के साथ साथ 6GB की वर्चुअल रैम भी मिलने वाली है. इसके अलावा फोन में 128GB की UFS 3.1 स्टोरेज भी मिल सकती है. Lava का यह फोन एंड्राइड 15 पर लॉन्च किया जा सकता है. हालाँकि, इस बार कंपनी अपने फोन को प्योर एंड्राइड पर लॉन्च कर सकती है.
Lava Blaze AMOLED 2 5G के कैमरा को लेकर यह जानकारी मिल रही है कि इसमें एक 50MP का Sony AI सेंसर मिल सकता है, हालाँकि, फोन में एक अन्य कैमरा भी मिलेगा, जो LED Flash से लैस होने वाला है. फोन के फ्रंट कैमरा को लेकर अभी तक कोई भी डिटेल्स इन्टरनेट पर सामने नहीं आई हैं. Lava अपने इस फोन में 5000mAh की बैटरी रख सकता है. इसमें 33W की फ़ास्ट चार्जिंग क्षमता मिलने वाली है. हालाँकि, आपको USB Type C Port का सपोर्ट भी मिलने वाला है.
सिक्यूरिटी के लिहाज़ से फोन में एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल सकता है, और फोन में फेस अनलॉक फीचर भी होने वाला है. Lava की और से आपको पोस्ट पर्चेस डोरस्टेप फ्री सेवा का लाभ दिया जा रहा है. इसका मतलब है कि फोन में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर आपको सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं है, आपके घर पर ही आपके फोन को ठीक किया जाने वाला है. अभी के लिए लावा के इस फोन की लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. हालाँकि हो सकता है कि इस फोन को अगस्त में ही कभी लॉन्च कर दिया जाये.