Lava जल्द लॉन्च कर सकती है नया दमदार कैमरा फोन, क्या मिलेगी डुअल डिस्प्ले? देखें क्या हो सकता है प्राइस-स्पेक्स

Updated on 28-Oct-2025

भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava Mobiles ने सोशल मीडिया पर एक नया टीज़र जारी कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। कंपनी ने एक पोस्ट में लिखा है, ‘Coming Soon’ और साथ में ‘फायर इमोजी’ का इस्तेमाल भी किया गया है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह आगामी फोन Lava Agni 4 हो सकता है, असल में फायर एमोजी की संख्या देखी जाए तो यह चार है ऐसे में इस फोन को Lava Agni की पीढ़ी का ही नया फोन माना जा रहा है।

Lava का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च होगा?

Lava Mobiles ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर एक टीज़र इमेज शेयर की है, जिसमें एक नया स्मार्टफोन दिखाया गया है। चार फायर इमोजी इस ओर हिंट दे रही है कि यह फोन Lava Agni 4 हो सकता है, इस फोन को पहले से ही नवंबर महीने में लॉन्च किया जाएगा, ऐसी खबरें मौजूद थी।

Lava Agni 4 की लॉन्च टाइमलाइन

Lava ने इस महीने की शुरुआत में Agni 4 के लॉन्च की झलक दिखाई थी और बताया था कि यह फोन नवंबर में पेश किया जाएगा। टीज़र में इसे ब्लैक कलर में दिखाया गया है, जिसमें हॉरिजॉन्टली अलाइंड पिल-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल नजर आता है। दिलचस्प बात यह है कि Lava Agni 4 को BIS (Bureau of Indian Standards) की वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया है, यानी इसकी लॉन्चिंग अब बस कुछ ही दिनों में हो सकती है।

Lava Agni 4 की संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन

रिपोर्ट्स के अनुसार, Lava Agni 4 की भारत में कीमत करीब 25,000 रुपये के आसपास हो सकती है, हालांकि, इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है, आपको जानकारी दे देते है कि पिछला मॉडल Agni 3 20,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया गया था, यह प्राइस फोन के 8GB + 128GB वेरिएंट का था।

स्पेक्स देखें जाएँ तो आगामी लावा फोन में एक 6.78-इंच Full HD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है, इस फोन में MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट होने के भी असर नजर आ रहे हैं, इसके अलावा फोन में एक डुअल 50MP रियर कैमरा सेटअप भी नजर आने वाला है।

लावा के आगामी फोन को कंपनी एक बड़ी 7000mAh से ज्यादा की बैटरी के साथ लॉन्च कर सकती है। हालांकि, अभी के लिए स्पेक्स आदि को लेकर कोई भी जानकारी आधिकारिक तौर पर मौजूद नहीं है, हालांकि सोशल मीडिया पर चल रही कंपनी की एक पोस्ट से फोन के जल्द लॉन्च होने का संकेत तो मिल ही रहा है।

यह भी पढ़ें: iQOO 15 की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, जानिए किन फीचर्स के साथ लॉन्च होने वाला है फोन

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :