लेटेस्ट Samsung Galaxy S8 के ओरियो बीटा में शामिल होगा ऐप परमिशन मॉनिटर

HIGHLIGHTS

यह फीचर अब खासतौर से केवल Galaxy Note 8 के लिए नहीं रहा है अब यह फीचर Galaxy S8 ओरियो बीटा बिल्ड में भी शामिल किया गया है.

सैमसंग का Galaxy Note 8 ऐप परमिशन मॉनिटर फीचर के साथ आता है. जिन ऐप्स को आपने परमिशन दी हुई होती है वो जब बैकग्राउंड में चल रहे होते हैं तो यह आपको अलर्ट कर देता है. इतना ही नहीं, आपे परमिशन दिए गए ऐप की हिस्ट्री भी चेक कर सकते हैं.  

यह फीचर अब खासतौर से केवल Galaxy Note 8 के लिए नहीं रहा है अब यह फीचर Galaxy S8 ओरियो बीटा बिल्ड में भी शामिल किया गया है. 

सैमसंग ने ओरियो बिल्ड में कई यूज़फुल एडिशन शामिल किए हैं.

Samsung Galaxy S8/S8+ लाइन में पहले फोंस हैं जिन्हें ओरियो अपडेट मिल रहा है. बीटा प्रोग्राम वर्तमान में एक्टिव है और उम्मीद की जा रही है कि फाइनल अपडेट जनवरी के अंत या फ़रवरी की शुरुआत में जारी कर दिया जाएगा. 

Samsung Galaxy 8 में बेजललेस डिजाइन के साथ 5.8 इंच डिस्प्ले मौजूद है जबकि Samsung Galaxy 8 plus में 6.2 इंच स्क्रीन मौजूद है. इन दोनों स्मार्टफोन में 2960 x 1440p रिजल्यूशन दिया गया है और इन दोनों स्मार्टफोन्स में इनफिनिटी डिस्प्ले और वर्चुअल असिस्टेंट मौजूद है. 

सोर्स

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017...

Connect On :