लेनोवो अधिकृत मोटोरोला ने हाल ही में भारत में अपना One Power स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 15,999 रूपये है और इसकी सेल फ्लिपकार्ट पर 5 अक्टूबर से शुरू होगी। स्मार्टफोन की खासियत में 5,000mAh की बैटरी, डुअल रियर कैमरा और फुल स्क्रीन नौच डिस्प्ले है। नया वन पॉवर स्मार्टफोन एंड्राइड वन प्रोग्राम का हिस्सा है।
अब जबकि एंड्राइड 9 पाई को जारी किया जा चुका है लेकिन यह स्मार्टफोन अब भी एंड्राइड 8.1 ओरियो पर आधारित है। हालांकि, स्मार्टफोन में एंड्राइड 9 पाई लाने की तैयारी की जा रही है। Motorola Mobility के प्रोडक्ट मैनेजर ने BeeBom को आगामी OS अपडेट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि अक्टूबर के मध्य तक स्मार्टफोन के लिए नए OS का बीटा अपडेट जारी कर दिया जाएगा और इसका फाइनल वर्जन 2018 के आखिर तक उपलब्ध हो जाएगा।
मोटोरोला वन पॉवर में 6.2 इंच की फुल HD+ मैक्स विजन डिस्प्ले दी गई है जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है और डिस्प्ले के टॉप पर नौच मौजूद है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 से लैस है और इसे एड्रेनो 509 GPU के साथ पेश किया गया है। यह एंड्राइड ओरियो पर काम करता है और कंपनी का वादा है कि जल्द ही डिवाइस के लिए एंड्राइड 9.0 पाई अपडेट जारी किया जाएगा। यह स्मार्टफ़ोन 4GB RAM/64GB स्टोरेज विकल्प में आता है।
स्मार्टफोन में 16MP + 5MP का डुअल-रियर कैमरा दिया गया है जो f/2.0 अपर्चर और 1.12μm पिक्सल से लैस है। मोटोरोला वन पॉवर के फ्रंट पर 8MP का सेंसर मौजूद है और यह f/2.2 अपर्चर के साथ आता है तथा यह पोर्ट्रेट मोड सपोर्ट करता है।
Motorola One Power की कीमत Rs 15,999 रूपये रखी गई है। यह स्मार्टफोन 5 अक्टूबर से फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे। स्मार्टफोन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं।