रिलायंस जियो ने आज अपना 4G VoLTE फीचर फ़ोन लॉन्च किया है. इसके साथ ही कंपनी ने आज एक नया प्लान भी पेश किया है. इस प्लान की कीमत Rs. 153 रखी गई है और यह सिर्फ जियोफ़ोन के लिए ही उपलब्ध है.
और भी अच्छी डील्स देखने के लिए यहाँ क्लिक करें…!!!
इस Rs. 153 के प्लान के बारे में बात करें तो इसके तहत एक महीने के लिए अनलिमिटेड 4G डाटा मिल रहा है. यह प्लान कंपनी के Rs. 309 की कीमत वाले प्लान से लगभग आधी कीमत में उपलब्ध है. जियोफ़ोन के साथ वोइस कॉल्स फ्री ही रहेंगी. इसके साथ ही एसएमएस भी फ्री मिलेंगे.
इसके साथ ही कंपनी ने दो और प्लान भी पेश किये हैं- एक की कीमत Rs. 24 है, जिसके तहत दो दिनों के लिए डाटा मिलेगा, वहीँ Rs. 54 की कीमत वाले प्लान के तहत एक हफ्ते के लिए डाटा मिलेगा.