हमारे सूत्रों के मुताबिक, आईटेल जुलाई में भारतीय बाजार में अपने 4K एंड्रॉइड टीवी की एक नई रेंज लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। जानकारी से नई टेलीविज़न रेंज के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी और स्पेक्स के बारे में हिंट मिल रहा है, आइये जानते है कि आखिर इस नए 4K TV के बारे में अभी तक क्या सामने आया है।
जानकारी से पता चलता है कि नए टेलीविजन में बड़ी स्क्रीन और अल्ट्रा-ब्राइट डिस्प्ले होगी। हम निश्चित रूप से 55-इंच मॉडल की उम्मीद कर सकते हैं, हालांकि, इसके अन्य कई मॉडल भी लॉन्च किये जा सकते हैं, लेकिन अभी तक इनके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। हमारे सूत्रों के अनुसार, यह नया एंड्रॉइड टेलीविजन पोर्टफोलियो सौंदर्य की दृष्टि से बेहतर होगा और नवीनतम एंड्रॉइड वर्जन के साथ 24W डॉल्बी ऑडियो के माध्यम से बेहतर प्रोसेसर, पॉवरफुल वॉयस क्वालिटी जैसी बेहतर तकनीकी विशेषताओं से लैस होगा।
यह उम्मीद की जाती है कि नवीनतम यानी ये नए एंड्रॉइड टीवी देश भर में रहने वाले उच्च-मध्यम-आय वर्ग को ध्यान में रखकर पेश किये जाने वाले हैं, जो कम प्राइस में क्वालिटी चाहने वाले हैं और अपने घर में एक अलग और अच्छा टीवी खरीदने की योजना बना रहे हैं या अपग्रेड की तलाश कर रहे हैं।
पिछले साल आईटेल ने टीवी सेगमेंट में कदम रखा था और लगातार अपने पोर्टफोलियो में बेहतर और बड़े वेरिएंट जोड़ रही है। आईटेल की आई-सीरीज रेंज ने अपने प्रीमियम और ताकतवर तकनीकी विशेषताओं के साथ बाजार में भारी सफलता देखी है। आईटेल ने मार्च में अपनी जी-सीरीज के तहत एंड्रॉइड टीवी भी लॉन्च किए हैं। ब्रांड अपने टीवी पोर्टफोलियो का विस्तार करके मोबाइल फोन से होम एंटरटेनमेंट तक अपनी प्रगति दर्ज कर रहा है।
इसके अलावा अभी इन नए टीवी के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि डिवाइस जुलाई में भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किये जा सकते हैं।