20 हज़ार से कम में इंडिया में लॉन्च हुआ 7200mAh बैटरी वाला iQOO Z11x 5G, डिस्प्ले से कैमरा तक सब टॉप-क्लास

वीवो के सब-ब्रांड आइकू ने आज भारतीय बाजार में अपने नए iQOO Z11x 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है. यह इसके Z11 लाइनअप का लेटेस्ट मॉडल है. नया स्मार्टफोन देश में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिये खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। यह भारत में तीन स्टोरेज ऑप्शंस और दो कलर ऑप्शंस के साथ पेश किया गया है. नए आइकू स्मार्टफोन को 4nm प्रक्रिया पर बना एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक चिपसेट पावर देता है. यह फोन 7200mAh की बड़ी बैटरी पर चलता है. इसमें एक डुअल रियर कैमरा यूनिट मिलता है जिसमें मेन सेंसर 50MP का है। आइए इसके बारे में बाकी सभी जानकारियां और कीमत जानते हैं.

iQOO Z11x 5G के स्पेक्स और फीचर्स

iQOO Z11x एक 6.76 इंच (1,080×2,344 पिक्सल) LCD स्क्रीन से लैस है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है. कम्पनी का दावा है कि यह हैंडसेट IP68 और IP69+ रेटिंग्स के साथ धूल और पानी से सुरक्षित रहता है. यह फोन MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर पर चलता है. iQOO Z11x में 8GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है.

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें एक 50MP प्राइमरी शूटर मौजूद है जिसे एक 2MP बोकेह कैमरा के साथ पेयर किया गया है. यह हैंडसेट सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट-फेसिंग कैमरा ऑफर करता है. iQOO Z11x एक 7200mAh बैटरी से लैस है जो 44W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ 5.4 और USB टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं. सुरक्षा के लिए इसमें एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है.

iQOO Z11x 5G की भारत में कीमत और उपलब्धता

iQOO Z11x की कीमत भारत में 6GB + 128GB स्टोरेज ऑप्शन के लिए 18,999 रुपये रखी गई है. वहीं इसका दूसरा जिसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है, 20,999 रुपये में आता है. आखिर में सबसे टॉप वेरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 22,999 रुपये में लॉन्च हुआ है. कम्पनी Axis Bank और SBI क्रेडिट कार्ड्स से खरीदारी करने पर 2000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर कर रही है.

iQOO का यह नया फोन 6 मार्च को दोपहर 12 बजे से Amazon पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन को प्रिज़्मैटिक ग्रीन और टाइटन ब्लैक कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें: Amazon EPL Sale का आखिरी दिन, 50 हज़ार वाला स्मार्ट टीवी 17 हज़ार में खरीदने का गोल्डन चांस! देखें लिस्ट

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :