5G स्पीड और जबरदस्त फीचर्स के साथ आ रहा है iQOO Z10R! लॉन्च डेट 24 जुलाई.. जानिए कीमत और खूबियां

Updated on 18-Jul-2025
HIGHLIGHTS

iQOO Z10R स्मार्टफोन को इंडिया के बाजार में आधिकारिक तौर पर 24 जुलाई को लॉन्च किया जाने वाला है.

iQOO के इस फोन में Dimensity 7400 प्रोसेसर मिल सकता है.

iQOO Phone को कंपनी की और से 5700mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है.

iQOO की और से इंडिया के बाजार में अपने नए फोन यानी iQOO Z10R स्मार्टफोन को 24 जुलाई को लॉन्च किया जाने वाला है. हालाँकि, फोन को लेकर लॉन्च की डिटेल्स के अलावा भी अब iQOO Phone के स्पेक्स और फीचर भी सामने ए हैं. iQOO Phone के फ्रंट और रियर कैमरा को लेकर जानकारी सामने आई है. इसके अलावा Amazon India पर फोन को लेकर एक पेज भी शुरू किया जा चुका है, कहाँ से फोन के स्पेक्स आदि की जानकारी सामने आ रही है. आइये जानते है कि iQOO Z10R स्मार्टफोन में क्या मिल सकता है और इसके स्पेक्स और फीचर भी लॉन्च से पहले ही जान लें.

iQOO Z10R के स्पेक्स और फीचर लॉन्च से पहले ही जान लें

अगर Amazon Page पर देखा जाये तो जानकारी मिल रही है कि यह फ़ोन 7.39mm का होने वाला है. iQOO Z10R को लेकर ऐसा माना जा रहा है कि इसमें अभी तक की सबसे पतली Quad Curved डिस्प्ले मिलने वाली है. इसका मतलब है कि कंपनी के अनुसार इस प्राइस में आपको यह डिस्प्ले पहले किसी भी फोन में नहीं मिली है. इसके साथ साथ जानकारी यह भी सामने आ रही है कि iQOO Phone में Dimensity 7400 प्रोसेसर मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको 12GB की रैम भी मिलेगी. अभी हाल ही में गीकबेंच लिस्टिंग से यह जानकारी सामने आई है.

iQOO की बात करें तो, कंपनी के अनुसार 12GB की वर्चुअल रैम के साथ डिवाइस बैक ग्राउंड पर लगभग लगभग 44 ऐप्स को संभाल सकता है. इसके अलावा फोन में आपको 256GB स्टोरेज भी मिलने वाली है. फोन में आपको एक 5700mAh की बैटरी भी मिलेगी, हालाँकि, अभी के लिए फोन की बैटरी किस चार्जिंग क्षमता के साथ पेश की जाने वाली है, इसे लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है.

अन्य फीचर जो iQOO Z10R में मिलने वाले हैं

iQOO Z10R में एक कुलिंग ग्रेफाइट शीट भी होने वाली है, जो हीट डिसिपेशन के लिए इसमें होनेवाली है. इसके अलावा फोन में आपको एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलने वाला है, iQOO Z10R को कंपनी ड्यूल स्पीकर के साथ साथ FunTouch OS 15 पर आधारित एंड्राइड 15 पर लॉन्च कर सकती है. अभी के लिए जो जानकारी सामने आ रही है, उसके अनुसार फोन में IP68 और IP69 रेटिंग मिलेगी, यह फोन को वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट बनाने वाली है. इस फोन में आपको मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेसिस्टेंट क्षमता भी मिलने वाली है.

iQOO Z10R के कैमरा की जानकारी

कैमरा आदि को देखा जाये तो जानकारी के अनुसार iQOO Z10R में एक 32MP के सेल्फ़ी कैमरा की जानकारी सामने आ रही है. इसके अलावा फोन में एक 50MP का SonyIMX882 सेंसर भी हो सकता है, जो OIS से लैस होगा. दोनों ही कैमरा के साथ आपको 4K Recording क्षमता मिल सकती है. आइये अब iQOO Z10R के प्राइस की जानकारी लेते हैं.

iQOO Z10R का इंडिया प्राइस क्या हो सकता है?

अभी के लिए आधिकारिक तौर पर iQOO Z10R के इंडिया प्राइस को लेकर कोई जानकारी कंपनी ने नहीं दी है. हालाँकि, ऐसा माना जा रहा है कि फोन को 20000 रुपये के अंदर के प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है. अभी के लिए यह जानकारी केवल और केवल लीक आदि के आधार पर है. इस फोन को Aquamarine और Moonstone कलर में खरीद सकते हैं.

यह भी पढ़ें: The Family Man Season 3: रिलीज टाइमलाइन से स्ट्रीमिंग डिटेल्स तक, उससे पहले देख डालें ये 4 वेब-सीरीज, ‘श्रीकांत तिवारी’ भी हो जाएंगे फैन!

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :