BIS सर्टिफिकेशन पर देखा गया iQOO Neo 7 5G: क्या भारत में हो रहा है लॉन्च?

Updated on 13-Dec-2022
HIGHLIGHTS

Neo 7 5G BIS लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है।

स्मार्टफोन की कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशंस सामने आई हैं।

Paras Guglani ने अपने एक ट्वीट में इसकी कुछ डीटेल्स रिवील की हैं।

अनुमान है कि, iQOO भारत में Neo 7 5G लॉन्च करने की तैयारी  कर रहा है क्योंकि यह फोन BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। लिस्टिंग से कुछ मुख्य डीटेल्स सामने आई हैं। इसी के साथ, लीक्स्टर Paras Guglani द्वारा एक ट्वीट के माध्यम से Neo 7 5G की संभावित लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशंस शेयर की है। आइए उन सभी डीटेल्स को यहाँ देखते हैं।

IQOO NEO 7 5G BIS सर्टिफिकेशन

मॉडल नंबर I2214 के साथ एक iQOO फोन BIS सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है और माना जा रहा है कि यह iQOO Neo 7 5G हो सकता है। BIS लिस्टिंग के माध्यम से अभी तक इतनी ही जानकारी सामने आई है। 

अधिक डीटेल्स के लिए आप Mr Guglani का यह ट्वीट पढ़ सकते हैं:

https://twitter.com/passionategeekz/status/1602097918278004736?ref_src=twsrc%5Etfw

इस सूत्र के माध्यम से, Neo 7 5G जिसे I2214 कोडनेम दिया गया है, यह एक 6.78-inch FHD+ 120Hz  AMOLED स्क्रीन के साथ आ सकता है। फोन के फ्रंट पर एक 16MP शूटर शामिल होने की संभावना है। 

फोन के रियर कैमरा सेटअप में  एक 64MP मुख्य सेंसर के साथ दो 2MP कैमरा दिए जा सकते हैं।

कहा जा रहा है कि, Neo 7 5G, क्वालकॉम स्नैप्ड्रैगन 8+ Gen 1 SoC या मीडियाटेक डायमेंसिटी 8200 SoC के साथ आ सकता है। स्मार्टफोन में 12GB रैम और 5000mAh बैटरी के साथ 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, डिवाइस में एंडरोइड 13 का सपोर्ट भी दिए जाने की संभावना है। 

Paras Guglani के द्वारा कहा गया है कि, iQOO Neo 7 5G, जनवरी 2023 में लॉन्च हो सकता है। 

संबन्धित खबरों में DigitalChatStation के मधायम से iQOO Neo 7 रेसिंग एडिशन की भी डीटेल्स पता चली हैं। कहा जा रहा है कि, चीन में यह फोन एक 120Hz FHD+ AMOLED डिस्प्ले, एंडरोइड 13 आधारित OriginOS 3, 16GB रैम, 50MP प्राइमरी कैमरा, 5000mAh बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च हो सकता है। 

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :