iQOO Neo 10 को इंडिया के बाजार में जल्द ही लॉन्च किया जाने वाला है। अब iQOO Neo 10 की लॉन्च डेट भी सामने आ चुकी है। इस फोन को इंडिया के बाजार में 26 मई को लॉन्च किया जाने वाला है। इस बात की जानकारी खुद कंपनी के इंडिया CEO Nipun Marya की ओर से दी गई है। Nipun ने अपने X Account से एक पोर्ट करके इस बारे में जानकारी दी है, इसका मतलब है कि अब आधिकारिक तौर पर iQOO Neo 10 कब लॉन्च होगा इसकी डिटेल्स आ चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: Operation Sindoor: इन हथियारों से चूर चूर हुआ पाकिस्तान का घमंड, समझ लें पूरी तकनीकी
हालांकि, इसके अलावा कंपनी ने इस फोन के लॉन्च को लेकर मीडिया को न्योता देना भी शुरू कर दिया है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 प्रोसेसर होने वाला है। इसके अलावा फोन में आपको Q1 Supercomputing Chip भी मिलने वाली है। इसके अलावा आपको जानकारी के लिए बता देते है कि फोन को दो अलग अलग कलर में इंडिया में लॉन्च किया जाने वाला है।
iQOO Neo 10 स्मार्टफोन को Titanium Chrome और Inferno Red Color में लॉन्च किया जाने वाला है। इसके अलावा ऐसा सामने आ रहा है कि Titanium Chrome स्लीक होने वाला है, यह Futuristic और Unstoppable भी होने वाला है।
इसके अलावा अगर Inferno Red को देखते हैं तो यह Bold नजर आता है। अभी तक आई रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में iQOO Z10 Turbo Pro वाले ही स्पेक्स होने वाले हैं। इस फोन को पिछले माहीने चीन में लॉन्च किया गया था। इस फोन में एक 6.78-इंच की 1.5K FPS AMOLED डिस्प्ले मिलती है, यह 7K VC Liquid Cooling से लैस है। इसके अलावा फोन में एक 50MP का मेन कैमरा Sony LYT 600 सेन्सर होने वाला है। फोन में एक 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस भी मिलने वाला है।
इसके अलावा फोन में एक 7000mAh की बैटरी भी मिलती है जो 120W की फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। फोन में IP65 रेटिंग भी मिलती है। फोन के मेन कैमरा के साथ OIS क्षमता भी मिलती है। iQOO Neo 10 स्मार्टफोन में एक 32MP का फ्रन्ट कैमरा हो सकता है।