iQOO 15R launch confirmed with triple chip power
iQOO भारत में अपने नए परफॉर्मेंस-फोकस्ड स्मार्टफोन iQOO 15R को लेकर लगातार टीज़र जारी कर रहा है। हालांकि, अब की बार इसे लेकर जानकारी Amazon माइक्रोसाइट के माध्यम से सामने आई है, इस नए अपडेट से साफ हो जाता है कि फोन को 24 फरवरी को इंडिया के बाजार में लॉन्च किया जाने वाला है, इस फोन में एक बड़ी बैटरी भी मिलने वाली है, ऐसे में इस फोन को लेकर ऐसा कहा जा सकता है कि इस सेगमेंट में यह अपनी बैटरी से धमाका करने वाला है।
iQOO ने कन्फर्म किया है कि iQOO 15R में 7600mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च होने वाला है, जो मौजूदा फ्लैगशिप फोन के मुकाबले काफी ज्यादा है। हालांकि, इतनी बड़ी होने के बाद भी कंपनी ने फोन को स्लिम ही रखा है, कंपनी का कहना है कि फोन केवल 7.9mm का ही होने वाला है। यह भी कहा जा सकता है कि बड़ी बैटरी के साथ फोन में भारी-भरकम डिजाइन नहीं मिलेगा, इसका मतलब है कि बड़ी बैटरी में भी ग्राहकों को एक दमदार स्लिम फोन मिलने वाला है।
Amazon माइक्रोसाइट से यह भी साफ हो गया है कि iQOO 15R की कीमत 50,000 रुपये के अंदर हो सकती है। इस प्राइस रेंज में iQOO के इस फोन का सीधा मुकाबला OnePlus 15R जैसे फोन्स से माना जा रहा है। दोनों ही फोन Snapdragon 8 Gen 5 पर चलते हैं, ऐसे में असली फर्क बैटरी, कैमरा और सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस का होने वाला है।
अब तक iQOO की Neo सीरीज़ 40,000 रुपये से कम प्राइस वाले सेगमेंट को संभालती थी, जबकि फ्लैगशिप फोन 60,000 रुपये से ऊपर जाते थे। लेकिन iQOO 15 के 75,000 रुपये के करीब लॉन्च होने के बाद बीच में एक गैप बन गया था। iQOO 15R उसी गैप को भरने के लिए लाया जा रहा है, ताकि 45–50 हजार रुपये के बजट में फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस दी जा सके।
iQOO 15R Android 16 आधारित OriginOS 6 के साथ आएगा। कंपनी ने इसमें 4 बड़े Android अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी पैच देने का वादा किया है। जो लोग फोन लंबे समय तक इस्तेमाल करना चाहते हैं, उनके लिए यह काफी बड़ा प्लस पॉइंट है।
Snapdragon 8 Gen 5 के साथ iQOO 15R में एक अलग Q2 ग्राफिक्स चिप और एक नेटवर्क स्टेबिलिटी चिप भी दी जाने वाली है। कंपनी का दावा है कि फोन का AnTuTu स्कोर 35 लाख+ के आसपास हो सकता है और BGMI जैसे गेम्स में 144fps तक का एक्सपीरियंस मिलेगा। हालांकि असली परफॉर्मेंस का पता लॉन्च के बाद ही चलेगा।
लीक्स के के अनुसार, iQOO 15R में 6.59-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले (144Hz), 16GB RAM तक, 512GB स्टोरेज और 100W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। कैमरा सेक्शन में 200MP OIS मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड और 32MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। iQOO Phone को दो अलग अलग कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है, इसे आप Silver-Blue Checkered Finish के अलावा Dark Knight Black कलर के साथ खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Vivo V70 के लॉन्च से पहले Vivo V60 की कीमत धड़ाम, हज़ारों रुपये सस्ता मिल रहा कैमरा किंग!