iQOO 15R भारत में 24 फरवरी को हो रहा लॉन्च, पहले ही जान लें कैमरा से लेकर डिज़ाइन और कीमत की डिटेल्स

Updated on 18-Feb-2026

स्मार्टफोन निर्माता iQOO ने पिछले कुछ वर्षों में भारतीय बाजार में कई दमदार स्मार्टफोन पेश किए हैं। बेहतर यूआई अनुभव, दमदार प्रोसेसर और मजबूत कैमरा परफॉर्मेंस के कारण कंपनी ने टेक लवर्स के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। अब ब्रांड भारत में अपना नया स्मार्टफोन iQOO 15R लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जिसे हाल ही में आए iQOO 15 का थोड़ा हल्का लेकिन आकर्षक वर्जन माना जा रहा है। नए डिजाइन और दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ यह फोन मिड-प्रीमियम सेगमेंट में खास जगह बना सकता है।

iQOO 15R का कैमरा

कैमरा फीचर्स की बात करें तो iQOO 15R में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। इसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट करेगा। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा मिलने की संभावना है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिए जाने की चर्चा है।

iQOO 15R का डिज़ाइन

डिजाइन के मामले में यह स्मार्टफोन नया लुक लेकर आ सकता है। सामने आई आधिकारिक तस्वीरों के अनुसार, फोन के बैक पैनल पर गोल किनारों वाला स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। इसके एक कलर वेरिएंट में चेकर्स-इंस्पायर्ड डिजाइन दिया जा सकता है, जो डिवाइस को अलग और प्रीमियम फील देगा।

iQOO 15R के अन्य फीचर्स

बैटरी और परफॉर्मेंस के लिहाज से भी यह फोन काफी दमदार माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 7600mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। प्रोसेसर के तौर पर इसमें Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट मिलने की संभावना है, जिसे 12GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो डिवाइस OriginOS 6 पर आधारित Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आ सकता है।

iQOO 15R की लॉन्च डेट और कीमत

लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि iQOO 15R को भारत में 24 फरवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा। कीमत को लेकर चल रही चर्चाओं के अनुसार, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की शुरुआती कीमत भारतीय बाजार में लगभग 45,999 रुपये हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Vivo V70 FE का डिज़ाइन लीक, 200MP कैमरा से होगा लैस, इन स्मार्टफोन्स से हो सकता है आमने-सामने का मुकाबला

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :