iQOO 15 के इंडिया लॉन्च को लेकर Amazon India से मिली बड़ी जानकारी, लॉन्चिन्ग से पहले ही देखें टॉप 5 फीचर

Updated on 24-Oct-2025

भारत में iQOO 15 5G का इंतज़ार अब खत्म होने वाला है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि यह शानदार स्मार्टफोन अगले महीने यानी नवंबर में भारत में लॉन्च किया जाने वाला है। चीन में पहले से ही इस डिवाइस ने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है और अब भारतीय बाजार में भी यह फोन अपने पावरफुल प्रोसेसर, हाई-एंड गेमिंग फीचर्स और शानदार कैमरा सेटअप के साथ एंट्री करने को तैयार है। इसी बीच, Amazon इंडिया ने भी इसकी लॉन्चिंग को लेकर बड़ा अपडेट जारी कर दिया है, जिससे साफ हो गया है कि लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन Amazon पर एक्सक्लूसिवली उपलब्ध रहेगा और खरीदार इसे वहीं से बुक या खरीद सकेंगे।

Amazon पर iQOO 15 5G की उपलब्धता की हुई पुष्टि

Amazon ने अपनी वेबसाइट पर iQOO 15 5G को लेकर एक माइक्रोसाइट शुरू कर दी है, जिसमें फोन की उपलब्धता और कुछ सबसे जरूरी फीचर्स को लेकर हिंट मिल गया है, ऐसा भी कह सकते है कि कंपनी ने इन्हें खुद ही टीज़ कर दिया है। इस लिस्टिंग के अनुसार, नया iQOO 15 5G Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा। साथ ही, फोन में OriginOS 6 (Android 16 आधारित) सॉफ्टवेयर के साथ लॉन्च किया जाने वाला है।

अब जबकि Amazon पर फोन की उपलब्धता कन्फर्म हो चुकी है, ब्रांड की ओर से इसके बाकी फीचर्स और कीमत की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि, लॉन्च से पहले ही कई लीक्स और रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं, जो फोन के मुख्य स्पेक्स और फीचर आदि को लेकर कुछ कुछ जानकारी दे रहे हैं।

इंडिया लॉन्च से पहले ही जान लें iQOO 15 5G के टॉप फीचर और स्पेसिफिकेशन्स

रिपोर्ट्स के अनुसार, iQOO 15 5G में 6.85-इंच का OLED डिस्प्ले मौजूद होने वाला है, जो Samsung M14 डिस्प्ले टेक्नोलॉजी पर आधारित है। यह डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट, 2K रेज़ोल्यूशन, और 1.07 बिलियन कलर्स के साथ शानदार विज़ुअल एक्सपीरियंस देने वाला है।

फोन को लेकर पहले से ही यह कन्फर्म हो चुका है कि इसे Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाने वाला है, इसके अलावा इसमें Adreno 840 GPU और Q3 गेमिंग चिप भी मौजूद होगी, इन दोनों के साथ ही फोन एक परफेक्ट गेमिंग स्मार्टफोन बन जाता है। यह डिवाइस 16GB LPDDR5X Ultra RAM और 1TB UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन्स के साथ आने वाला है।

कैमरा और बैटरी भी होगी दमदार

फोटोग्राफी के लिए, iQOO 15 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 50MP प्राइमरी सेंसर, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल होने की संभावना है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। आपको जानकारी के लिए बताया देते है कि इस फोन में कैमरा इतना दमदार होने वाला है कि आपको न सिर्फ प्रोफेशनल क्वालिटी की तस्वीरें देगा बल्कि नाइट मोड और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे एडवांस फीचर्स भी आपको इस्तेमाल करने का और इन्हें अनुभव करने का मौका देने वाला है।

बैटरी को देखा जाए तो ऐसा कहा जा सकता है कि इस मामले में भी फोन पीछे नहीं है। iQOO 15 में 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। इसका मतलब है कि सिर्फ कुछ ही मिनटों में आपका फोन पूरी तरह चार्ज होकर लंबे समय तक चल सकेगा।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 FE का प्राइस कई मंजिल से गिरा जमीन पर… अब इतना सा बचा है प्राइस

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :