भले ही एप्पल ने हाल ही में iPhone 17 सीरीज़ को लॉन्च किया है, लेकिन अब चर्चा अगले बड़े अपग्रेड iPhone 18 को लेकर शुरू हो चुकी है। 2026 में आने वाली इस नई सीरीज़ से जुड़े कई लीक और रिपोर्ट्स सामने आ चुके हैं, जिनसे फोन की संभावित कीमत, डिजाइन, स्पेसिफिकेशंस और रिलीज़ डेट तक की जानकारी मिल रही है। खास बात यह है कि iPhone 18 सीरीज़ में एप्पल बड़े बदलाव करने की तैयारी में है, जिसमें फोल्डेबल iPhone की एंट्री, पावरफुल A20 चिप और डिजाइन ट्वीक शामिल हो सकते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 में नया A20 चिपसेट दिया जा सकता है, जो 2nm प्रोसेस पर निर्मित हो सकता है। यह मौजूदा A19 (3nm) की तुलना में ज़्यादा पावरफुल और एनर्जी-एफिशिएंट होगा। डिस्प्ले के मामले में हालांकि कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखने की उम्मीद है। फोन में 6.3-इंच का LTPO Super Retina XDR OLED पैनल मिलेगा, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा, जैसा कि iPhone 17 में देखने को मिला।
डिजाइन की बात करें तो iPhone 18 में Dynamic Island को छोटा किया जा सकता है। एक नए नैरो पिल-शेप कटआउट की मदद से स्क्रीन के इस्तेमाल को बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा, iPhone 16 में आए Camera Control बटन को भी बदला जा सकता है। पहले जहां यह हाइब्रिड सेटअप पर काम करता था, वहीं अब इसमें प्रेशर-ओनली डिटेक्शन दिया जा सकता है, जिससे टैप, प्रेस और स्वाइप की कमांड आसानी से ली जा सकेगी।
लोकप्रिय एप्पल एनालिस्ट मिंग-ची कुओ के अनुसार, iPhone 18 सीरीज़ का लॉन्च 2026 में स्टेज-वाइज किया जा सकता है। iPhone 18 और iPhone 18e को कंपनी 2027 की शुरुआत तक डिले कर सकती है। वहीं iPhone 18 Pro, Pro Max, फोल्डेबल iPhone और iPhone Air 2 को सितंबर 2026 में लॉन्च किए जाने की संभावना है।
कीमत को देखा जाये तो इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक बेस वेरिएंट iPhone 18 की शुरुआती कीमत लगभग 82,900 रुपये हो सकती है, जो कि iPhone 17 के समान होगी।
नोट: फीचर्ड इमेज iPhone 17 Series की है!
यह भी पढ़ें: रो-रो कर चल रहा WiFi? ये काम करते ही दौड़ने लगेगा नेटवर्क, खत्म हो जाएगी स्लो इंटरनेट की समस्या