iPhone 17 Series को 9 सितम्बर को होने वाला एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाने वाला है। इस आगामी लाइनअप में iPhone 17, iPhone 17 Air के साथ साथ iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max होने वाले हैं। इस साल के लिए ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी अपने Plus मॉडल को इस साल स्किप कर सकती है, या ऐसा भी कह सकते है कि बंद कर सकती है। Plus variant के स्थान पर कंपनी iPhone 17 Air को लॉन्च कर सकती है। ऐसा भी माना जा रहा है कि यह अभी तक का कंपनी का सबसे पतला और हल्का फोन होने वाला है।
अगर हम एक इंडस्ट्री सोर्स की बात करें तो iPhone 17 Pro के साथ साथ iPhone 17 Pro Max को पिछले साल के मॉडल्स के मुकाबले ज्यादा महंगे प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है। इसका कारण यह हो सकता है कि कंपनी ने इस साल अपने बेस मॉडल स्टोरेज ऑप्शन को बढ़ाने की घोषणा की है। अब इस साल ऐसा हो सकता है कि कंपनी 128GB मॉडल के स्थान पर 256GB स्टोरेज मॉडल को ही अपना बेस मॉडल बना ले। रिपोर्ट आदि की मानें तो iPhone 17 Pro को कंपनी 1199 डॉलर के प्राइस में लॉन्च कर सकती है, यह पिछले फोन यानी iPhone 16 Pro के मुकाबले 200 डॉलर महंगा हो सकता है।
इसके अलावा अगर iPhone 17 Pro Max के प्राइस को देखते हैं तो यह पिछले मॉडल के मुकाबले 100 डॉलर ज्यादा महंगे में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन को 1299 डॉलर में लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि, इस मॉडल में 256GB बेस स्टोरेज मॉडल को वैसा ही रखा जाने वाला है, जैसा पिछले साल के मॉडल में था।
इसके साथ साथ अगर iPhone 17 Air को देखा जाये तो इस फोन को 256GB स्टोरेज मॉडल में 1099 डॉलर में लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि, स्टैण्डर्ड मॉडल को 799 डॉलर के प्राइस में ही लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन को 128GB स्टोरेज मॉडल में ही लॉन्च किया जा सकता है। यह पिछले साल आये मॉडल से हुबहू मेल खाने वाला है।
आइये अब जानते है कि एक अन्य रिपोर्ट क्या कहती है। असल में, TrendForce की रक रिपोर्ट ऐसा कहती है कि मेमोरी अपग्रेड कई अन्य मॉडल में भी आ सकता है। हालाँकि, रेगुलर iPhone17 मॉडल को इसमें छोड़ दिया जाने वाला है। 8GB रैम से 12GB रैम से इसकी शुरुआत हो सकती है। इसके अलावा iPhone 17 और iPhone 17 Air को Apple के नए A19 Processor पर लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा iPhone 17 Pro के साथ साथ iPhone 17 Pro Max को कंपनी A19 Pro प्रोसेसर पर लॉन्च किये जाने की खबर है।
iPhone 17 Pro को इंडिया के बाजार में 1,34,990 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि, दुबई में इसका प्राइस 5,633 AED होने वाला है। अगर US में इस फोन का प्राइस देखते हैं तो यह आपको 1499 डॉलर के आसपास के प्राइस में मिल सकता है। iPhone 17 Pro Max के प्राइस को देखते हैं तो इस फोन को इंडिया के बाजार में 1,64,990 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है। इसके लावा दुबई में इस फोन को 6,999 AED और US में 2300 डॉलर के प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है।
इसके अलावा अगर iPhone 17 Air के प्राइस की बात करें तो इस फोन को इंडिया में 99,990 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है, वहीँ, दुबई में इसे 4172 AED में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा US में इसे 1133 डॉलर में लॉन्च किया जा सकता है। iPhone 17 को इंडिया में 89,990 रुपये में लॉन्च किया जाने वाला है। इसके अलावा दुबई में फोन 3755 AED में लॉन्च किया जायेगा, इसके अलावा US में इसे 899 डॉलर में लॉन्च किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: 28% से 18% हुआ GST Rate! आइये जानें 30000 रुपये के टीवी-एसी पर अब कितने पैसों की होगी बचत! सम्पूर्ण डिटेल्स