‘भगवा’ वाले iPhone पर भारी छूट, सीधे इतने हजार कम हो गई कीमत, लेने से पहले देख लें ये डील, ललचा जाएगा दिल

HIGHLIGHTS

iPhone 17 Pro Max पर सीमित समय के लिए डिस्काउंट मिल रहा है

बैंक ऑफर्स के साथ कीमत और कम हो सकती है

iPhone 17 Pro कई यूजर्स के लिए बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है

प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में आमतौर पर लॉन्च के कुछ ही महीनों बाद बड़े डिस्काउंट देखने को नहीं मिलते, खासकर जब बात iPhone 17 Pro Max जैसे टॉप मॉडल की हो. लेकिन इस बार थोड़ा अलग हो रहा है. Apple का यह फ्लैगशिप फोन फिलहाल Vijay Sales पर डिस्काउंट के साथ मिल रहा है, और अगर आप पहले से इसे खरीदने का सोच रहे थे, तो यह डील ध्यान देने लायक है.

सीधा डिस्काउंट और कार्ड छूट भी उपलब्ध

256GB वेरिएंट की कीमत 1,49,900 रुपये से घटकर 1,45,490 रुपये हो गई है, यानी सीधे 4,410 रुपये की कटौती. इसके ऊपर बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं. HSBC कार्ड पर करीब 6,000 रुपये तक का डिस्काउंट, HDFC पर लगभग 4,500 रुपये और Axis बैंक पर 4,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है. सही कार्ड यूज़ किया तो कुल फायदा 6,500 रुपये से ऊपर जा सकता है.

क्या यह खरीदने लायक?

अगर आप सिर्फ “बेस्ट” चाहते हो और बजट सेकेंडरी है, तो Pro Max अभी भी टॉप चॉइस है. 6.9-इंच का बड़ा डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ और कैमरा सिस्टम इसे मीडिया और कंटेंट क्रिएशन के लिए शानदार बनाता है. नया A19 Pro चिप और बेहतर कूलिंग इसे लंबे समय तक स्टेबल रखता है.

लेकिन अगर आप प्रैक्टिकल सोच रहे हो, तो iPhone 17 Pro ज्यादा समझदारी वाला ऑप्शन है. दोनों फोन में परफॉर्मेंस लगभग एक जैसी है, कैमरा भी लगभग समान है. फर्क बस साइज और बैटरी का है. Pro Max भारी है और हर किसी के लिए रोज यूज़ करना आरामदायक नहीं होता. Pro छोटा है, हैंडी है और सस्ता भी पड़ता है. iPhone 17 Pro भी अभी करीब 1,32,490 रुपये में मिल रहा है और उस पर भी बैंक ऑफर्स मिल रहे हैं, जिससे कीमत और नीचे आ सकती है.

क्या लें फैसला?

अगर आप सिर्फ FOMO में Pro Max खरीद रहे हैं तो रुक जाइए. कोई बड़ा फायदा नहीं है जो एक्स्ट्रा पैसे जस्टिफाई करे, जब तक आपको बड़ी स्क्रीन और बैटरी बहुत जरूरी न हो. लेकिन अगर आप पहले से ही Pro Max लेने वाले थे तो यह सही टाइम है.

यह भी पढ़ें: BSNL यूजर्स के लिए धमाका, बिना एक्स्ट्रा खर्च के मिलेगा ज्यादा डेटा, कल तक ही है मौका

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं.

Connect On :