iPhone 16 को सस्ते में खरीदने का बेहतरीन और सुनहरा मौका.. बार बार नहीं मिलता ऐसा शानदार अवसर

Updated on 24-Oct-2025

Flipkart की Big Bang Diwali Sale अब अपने आख़िरी दिन तक आ पहुंची है, लेकिन Apple प्रेमियों के लिए कंपनी ने एक बड़ा सरप्राइज बचाकर रखा है। iPhone 16, जो पिछले साल अपने A18 चिपसेट और Apple Intelligence फीचर्स के साथ लॉन्च होकर बाजार में तहलका मचा चुका है, इस समय Flipkart पर भारी डिस्काउंट में खरीदने के लिए मिल रहा है। अगर आप iPhone 16 को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको इस समय फोन को खरीद लेना चाहिए, ऐसा मौका बार बार नहीं मिलता है। इस ऑफर में आपको 17,500 रुपये से ज्यादा की बचत हो सकती है, आइए जानते है कि इस प्राइस कट के बात फोन आपको किस प्राइस में मिलने वाला है।

iPhone 16 को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका

iPhone 16 की असली कीमत 79,900 रुपये है, लेकिन Flipkart इस फोन को सिर्फ 68,900 रुपये में सेल कर रहा है। इसका मतलब है कि आपको Flipkart की ओर से iPhone 16 पर 11,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर दे रहा है। इतना ही नहीं, अगर आप SBI Bank के Flipkart क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं, तो आपको एक्स्ट्रा 6,533 रुपये की इंस्टेंट छूट भी आपको मिल सकती है।

इस तरह फोन की इफेक्टिव कीमत घटकर 63,367 रुपये के आसपास पहुँच जाती है, इसका यह भी मतलब है कि iPhone 16 पर मिलने वाली कुल बचत 17,500 रुपये से ज्यादा हो जाती है। इसके अलावा, Flipkart एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है, जिसके तहत आप अपना पुराना स्मार्टफोन देकर कीमत को और कम कर सकते हैं। आपके फोन के मॉडल और कंडीशन के हिसाब से आपको आपके पुराने फोन का वैल्यू मिलने वाला है।

iPhone 16 के फीचर और स्पेसिफिकेशन्स

अब अगर बात करें iPhone 16 के फीचर्स की, तो इसमें 6.1-इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसमें A18 चिपसेट और iOS 18 ऑपरेटिंग सिस्टम है, जो Apple Intelligence नाम के नए ऑन-डिवाइस AI टूल्स के साथ आता है, जिससे यूजर एक्सपीरियंस और भी स्मार्ट हो जाता है।

फोन में 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। कैमरा सेटअप के तौर पर फोन में एक 48MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इसमें 3561mAh की बैटरी दी गई है जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

यह भी पढ़ें: Nothing फिर लाने वाला है एक नया और उसी सिग्नेचर डिजाइन वाला फोन, लूट लेगा महफ़िल

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :