iPhone 16 की पहली सेल इंडिया में 20 सितंबर को है। इस सेल में ग्राहकों के हाथों नया नया iPhone 16 होने वाला है। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि iPhone 16 Series को Apple की ओर से Apple Glowtime Event 2024 में पेश किया गया था, और यह इसके बाद 13 सितंबर को प्री-बुकिंग के लिए आया था।
आप जानते ही हैं कि Apple iPhone 16 Series में Apple iPhone 16, Apple iPhone 16 Plus के अलावा दो अन्य Pro Model यानि Apple iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max भी हैं। जिन भी लोगों ने फोन को प्री-बुक किया है, वह इसे प्राप्त करने वाले हैं। हालांकि, अगर आप किसी भी कारण से Apple iPhone 16 Series को प्री-बुक नहीं पर पाएं हैं, इसके बाद भी आप इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीद सकते हैं।
Apple ने अपने Apple iPhone 16 को Apple iPhone 15 के प्राइस में ही लॉन्च किया है, इस फोन की कीमत में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। Apple iPhone 16 स्मार्टफोन के 128GB स्टॉरिज मॉडल को आप 79,900 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं।
अगर iPhone 16 को बैंक ऑफर/ कार्ड ऑफर में खरीदना चाहते हैं तो आपको कई बैंक कार्ड्स पर बढ़िया ऑफर मिल रहे हैं। जैसे American Express, Axis Bank और ICICI Bank Cards पर 5000 रुपये का इंसटेंट डिस्काउंट मिल सकता है। हालांकि, आप फोन को EMI पर भी खरीद सकते हैं, जो आपको लगभग लगभग सभी बैंक के साथ मिल सकती है।