अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन लेना चाह रहे हैं लेकिन बजट को लेकर अब तक कन्फ्यूज हैं कि आखिर आपको कौन सा फोन खरीदना चाहिए और कौन सा फोन आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं, आपके पास इस समय एक बेहतरीन मौक़ा है! आप Apple के एक जाने माने फोन को इस समय सस्ते में खरीद सकते हैं। हम जानते है कि iPhone 17 Pro Max को iPhone 17 Series में जल्द लॉन्च किया जा सकता है, हालाँकि iPhone 17 Series के लॉन्च से पहले आप iPhone15 Pro Max को बेहद ही सस्ते में खरीद सकते हैं। आइये जानते है कि यह फोन आपको किस प्राइस में मिलने वाला है, इसके अलावा हम आपको यहाँ इस फोन के टॉप 5 फीचर्स के बारे में भी जानकारी देने वाले हैं।
ऑनलाइन बाजार में Apple का एक जाना माना और बेहतरीन होने के साथ साथ सबसे पावरफुल iPhone 15 Pro Max जबरदस्त छूट पर खरीदने के लिए मिल रहा है। दो साल पहले लॉन्च हुए इस फोन की कीमत जहां कभी 1,59,900 रुपये के आसपास थी, वहां इसे इस समय आप 1,14,900 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं, अगर आप BOB क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते हैं तो आपको 1,000 रुपये की सीधी छूट मिल जाएगी, यानी कुल मिलाकर फोन की कीमत घटकर 1,13,900 रुपये के आसपास ही बचती है। इसके अलावा अगर आप अपने पुराने फोन को देकर नए फोन को खरीदना चाहते हैं तो आपको बेहतरीन एक्सचेंज भी मिल सकता है! आइये अब iPhone 15 Pro Max के टॉप फीचर्स पर नजर डालते हैं।
आइये अब iPhone 15 Pro Max के टॉप फीचर्स पर नजर डालते हैं, इन्हें देखकर आपको अंदाजा हो जाने वाला है कि आपको यह फोन खरीदना चाहिए कि नहीं!
इसमें 6.7 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz ProMotion रिफ्रेश रेट, Dolby Vision और 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट भी दिया जा रहा है।
फोन का फ्रेम ग्रेड-5 टाइटेनियम से निर्मित है, जो हल्का भी है और मजबूत भी बहुत है। सेरेमिक शील्ड फ्रंट ग्लास और IP68 डस्ट व वॉटर रेजिस्टेंस से फोन को काफी मजबूती मिल जाती है।
iPhone 15 Pro Max Apple की सबसे एडवांस्ड 3nm टेक्नोलॉजी वाली A17 Pro प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया था, इस फोन में आपको 1TB तक की स्टोरेज भी मिलती है।
फोन में 48MP का वाइड मेन सेंसर, 12MP पेरिस्कोप टेलीफोटो (5x ऑप्टिकल ज़ूम), और 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है, सेल्फी आदि के लिए फोन में एक 12MP फ्रंट कैमरा भी दिया जा रहा है।
Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.3, Ultra Wideband (UWB) टेक्नोलॉजी, नई Action Button और USB Type-C पोर्ट भी दिया जा रहा है, इसके अलावा फोन में Apple Intelligence जैसे स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: सॉलिड डिज़ाइन, कम कीमत और स्लिम प्रोफाइल में Motorola ने लॉन्च किया नया फोन, कीमत देखकर चौंधिया जायेंगी आँखें