अभी पिछले साल ही सितंबर महीने में हर साल की तरह ही Apple में अपने नए iPhone Lineup को लॉन्च किया था। इस दिन iPhone 15 सीरीज को कंपनी ने पेश किया था। अब जब सभी जानते है कि iPhone 16 Series का लॉन्च करीब है तो हम देख रहे है कि पुराने iPhones की कीमत में गिरावट आ रही है, इस समय iPhone 15 को Flipkart पर सस्ते दाम में खरीद सकते हैं।
असल में iPhone 16 के लॉन्च से पहले iPhone 15 का प्राइस डाउन हो चुका है। इस समय फोन को सस्ते में खरीद सकते हैं। iPhone 15 का असल प्राइस 79,900 रुपये है, हालांकि आप इसे बेहद सस्ते में खरीद सकते हैं। यहाँ मैं आपको बताने वाला हूँ कि आखिर आप किस प्राइस में इस फोन को खरीद सकते हैं।
Flipkart पर इस समय iPhone 15 पर 18 फीसदी का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। हालांकि, यह डिस्काउंट फोन के बेस मॉडल पर इस समय मिल रहा है। इसका मतलब है कि आप फोन को इस डिस्काउंट के बाद 79,900 के स्थान पर 65,499 रुपये में खरीद सकते हैं। हालांकि, फोन पर आपको 1500 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। अगर बैंक डिस्काउंट के बिना भी देखते हैं तो आपको iPhone 15 पर लगभग 14,401 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
अगर बैंक ऑफर की बात की जाए तो iPhone 15 को Axis Bank Credit Card और HDFC bank Credit Card के माध्यम से खरीदने पर 1500 रुपये का डिस्काउंट मिलने वाला है। हालांकि, अगर आपके पास यह कार्ड नहीं हैं तो भी चिंता की बात नहीं है। आपको IDFC First Bank Credit Card पर ऑफर दिया जा रहा है। इस ऑफर के तहत आपको 1000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
इन सभी ऑफर का इस्तेमाल करने के बाद आप iPhone 15 को केवल 63,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। आइए अब iPhone 15 के बारे में कुछ और जानते हैं।
iPhone 15 के स्पेक्स और फीचर की बात करें तो आपको बता देते हैं कि यह iPhone Series इस समय की सबसे ताकतवर स्मार्टफोन सीरीज है। हालांकि, जाहिर है कि iPhone 16 में आपको काफी कुछ नया मिलने वाला है, लेकिन जब तक इसका लॉन्च नहीं होता है। iPhone 15 ही सबसे ताकतवर फोन के तौर पर देखा जा रहा है।