#image_title
Apple ने अपनी iPhone 15 Series के लिए Pre-order की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। हालांकि Pre-Order की प्रक्रिया से शुरू एप्पल ने iPhone 15 पर ट्रेड-इन ऑफर की घोषणा की है। आप इस सुविधा का लाभ अपने पुराने iPhone को एक्सचेंज करके उठा सकते हैं। यह ऑफर iPhone 7 से शुरू हो जाता है। इस ट्रेड-इन ऑफर में आपको यह मौका मिल रहा है कि आप iPhone 15 को बेहद ही कम कीमत में खरीद सकते है। यह ट्रेड-इन ऑफर इसलिए भी शुरू किया गया है, ताकि iPhone 15 की सेल को बड़े पैमाने पर बढ़ाया जा सके। आइए आपको बताते है कि आखिर आप iPhone 15 को कैसे मात्र 12100 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 64MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Oppo A2 Pro, देखें Beautiful Design | Tech News
Apple अपने पुरानी पीढ़ी के iPhones पर कुछ ऑफर आपके लिए लेकर आया है, इस ऑफर के तहत आप अपने पुराने iPhone 7 को लगभग 6080 रुपये में सेल कर सकते हैं। आइए जानते हैं बाकी iPhones पर आपको क्या ऑफर मिल सकता है।
अब माँ लीजिए कि आप अपने पुराने iPhone 14 Pro Max स्मार्टफोन को नए iPhone 15 को खरीदने के लिए ट्रेड-इन कर रहे हैं। ऐसे में आपको लगभग 67800 रुपये का डिस्काउंट मिल जाने वाला है। अब iPhone 15 की कीमत 79900 रुपये है। अब ऐसे में आपको नए नवेला iPhone 15 मात्र 12100 रुपये की मामूली कीमत में मिल जाने वाला है।
अगर आप इस ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने पुराने फोन की कंडीशन को लेकर Apple से कुछ सवाल-जवाब करने होंगे। इसके बाद कंपनी की ओर से आपको एक डेट और टाइम स्लॉट दे दिया जाएगा, जिसमें आपको नए फोन की delivery मिलने वाली है, इसके अलावा कब आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज कर पाएंगे। अब जैसे ही आपके नए फोन का पैकेज आपके पास पहुंचा है, तो यही Delivery देने वाला व्यक्ति आपके पुराने iPhone की जांच करने वाला है। यह देखेगा कि आपका पुराना iPhone इंटर्नली और एक्सटर्नली डैमिज तो नहीं है। अब जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी हो जाती है तो आपको आपका नया iPhone 15 दे दिया जाने वाला है, और पुराने को आपसे ले लिया जाने वाला है।