Apple iPhone 14 and iPhone 15 price dropped in India
iPhone 15 कुछ कंपनी ने कुछ साल पहले ही लॉन्च किया था। हालाँकि, अभी यह कंपनी के सबसे दमदार और शानदार फोन्स की लिस्ट में शुमार है। Amazon Sale 2025 में फन को बेहद ही सस्ते में सेल के लिए लाया जाने वाला है। Amazon ने GIF Sale शुरू होने से पहले ही यह बता दिया है कि Amazon Great Indian Festival Sale 2025 में iPhone 15 को किस प्राइस में सेल किया जाने वाला है। हालाँकि, लॉन्च के समय से लेकर अभी तक इस फोन पर कई डिस्काउंट और ऑफर मिल रहे हैं, लेकिन अमेजन सेल में यह फोन सबसे कम दाम में सेल होगा। अगर आप इस फेस्टिव सीजन एक स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको iPhone 15 को बेहद ही कम दाम में खरीदने के मौक़ा हाथ से जाने नहीं देना चाहिए।
Apple iPhone 15 के 128GB स्टोरेज मॉडल को देखते हैं तो यह फोन असल मायने में तो 79,900 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया गया था। हालाँकि, Amazon Great Indian Festival Sale में फोन को 45,249 रुपये के प्राइस में सेल किया जाने वाला है। इसका मतलब है कि असल लॉन्च प्राइस के मुकाबले फोन पर 34,651 रुपये के आसपास का डिस्काउंट या प्राइस कट मिलने वाला है। अगर ऐसा होता है तो इस फोन को इतना सस्ता न तो पहले कभी सेल किया गया है और न ही हो सकता है कि किया जाये। हालाँकि, अभी के लिए इस प्राइस को लेकर यह संदेह है कि इस प्राइस में एक्सचेंज ऑफर शामिल किया गया है कि नही।
अभी के लिए Amazon India ने फुल डील की घोषणा नहीं की है, हालाँकि, जो सकता है कि आने वाले समय में कंपनी इस बात की घोषणा कर दे कि आखिर iPhone 15 को किस प्राइस में Amazon Sale में बेचा जाने वाला है। हालाँकि, यह भी हो सकता है कि सेल के दिन ही या 22 सितम्बर को इसका प्राइस सामने आ जाए जब यह सेल Prime Members के लिए शुरू हो जाएगी।
हम जानते है कि iPhone 16 के साथ साथ अभी हाल ही में iPhone 17 Series को भी कंपनी ने लॉन्च कर दिया है, हालाँकि, इसके बाद भी iPhone 15 को कंपनी का एक दमदार फोन माना जा सकता है। इस फोन में एक 6.1-इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलती है, फोन में एक Dynamic Island भी दिया जा रहा है, इस फोन की डिस्प्ले पर आपको Dolby Vision का सपोर्ट भी मिल रहा है, साथ ही साथ 2000 निट्स की ब्राइटनेस भी डिस्प्ले पर मिलती है। इस फोन में सिरेमिक शील्ड फ्रंट, एल्युमीनियम फ्रेम के अलावा IP68 रेटिंग भी मिलती है, फोन ड्यूरेबल होने के साथ साथ डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट भी है।
iPhone 15 में आपको A16 Bionic प्रोसेसर मिलता है, इससे फोन में हैवी गेमिंग आदि की जा सकती है, इसके अलावा फोन में आपको एक 48MP का मेन कैमरा 2X Optical Zoom के साथ मिल रहा है, फोन में एक 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी मिल रहा है, इसके अलावा फोन में एक 12MP का फ्रंट कैमरा भी मिलता है। बैटरी को लेकर कंपनी ज्यादा जानकारी नहीं देती है, ऐसे में इसे जाने देना चाहिए।
GST Saving Included: गौरतलब है कि हाल ही में सरकार ने जीएसटी रेटों में भारी बदलाव किये हैं, इसी कारण बहुत से गैजेट्स और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज के दाम गिरे हैं। यह बदलाव 22 सितंबर से लागू हो रहे हैं। इस तरह Amazon Great Indian Festival Sale 2025 के दौरान सभी प्रोडक्ट्स नए GST Rates पर मिलेंगे। यानी अब आप 28% की बजाए केवल 18% जीएसटी के साथ इन प्रोडक्ट्स को खरीद सकेंगे।
यह भी पढ़ें: Amazon GIF Sale 2025: Samsung Galaxy S24 Ultra पर मिलेगी अब तक की सबसे बड़ी छूट, नई कीमत देख नहीं होगा यकीन