Amazon Freedom Sale 2024: iPhone 14 Vs iPhone 13
iPhone 14 की कीमत में भारी गिरावट आई है। यह कटौती iPhone 16 Series के लॉन्च बाद सामने आई है। असल में Apple हर साल ही ऐसा करता है, जब भी वह अपने नए iPhone को लॉन्च करता है तो पुराने फोन की कीमत को गिरा देता है। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है। iPhone 16 Series के लॉन्च के साथ ही कंपनी ने अपने iPhone 15 और iPhone 14 स्मार्टफोन्स के दाम गिरा दिए हैं।
इसके अलावा कंपनी ने iPhone 13 के साथ साथ iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को बंद भी कर दिया है। एप्पल की वेबसाईट पर अब यह फोन नजर नहीं आ रहे हैं, हालांकि आप अगर इन्हें खरीदना चाहते हैं तो आपको यह ई-कॉमर्स साइट्स पर मिल जाने वाले हैं लेकिन जब तक स्टॉक है आप तब तक ही इन्हें खरीद सकते हैं।
हम जानते है कि iPhone 14 के प्राइस में iPhone 15 के लॉन्च के बाद 10000 रुपये की कटौती हुई थी, हालांकि अब iPhone 16 के लॉन्च के बाद भी कंपनी ने इस फोन के प्राइस में इतनी ही कटौती की है। iPhone 14 को अब इंडिया में 59,900 रुपये में खरीद सकते हैं, इसका मतलब है कि इसकी असल कीमत से यह 20000 रुपये सस्ते में मिल रहा है। यह प्राइस फोन के 128GB स्टॉरिज मॉडल का है।
iPhone 14 के फीचर आदि की बात करें तो यह फोन iPhone 13 के कई स्पेक्स के साथ आता है। इसमें एक 6.1-इंच की Super Retina XDR डिस्प्ले मिलती है, फोन में A15 Bionic चिप है। इसके अलावा फोन में एक 12MP का डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जो 4K Dolby Vision HDR के एयतः आता है।