अगर आप एक नया आईफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह बिल्कुल सही समय है। 6.7-इंच की बड़ी स्क्रीन वाला Apple iPhone 14 Plus सीमित समय के लिए फ्लिपकार्ट पर 55,999 रुपए की डिस्काउंट की कीमत पर उपलब्ध है। 2022 में लॉन्च हुआ iPhone 14 Plus अब भी बेहतरीन फीचर्स ऑफर करता है और यह एक तगड़ा फोन है।
हालांकि, कीमत में भारी कटौती की जा रही है फिर भी फ्लिपकार्ट ढेर सारे बैंक ऑफर्स पेश कर रहा है। चुनिंदा बैंक कार्ड यूजर्स (BOBCARD) 4000 रुपए तक का अतिरिक्त डिस्काउंट पा सकते हैं जो iPhone 14 Plus की कीमत को घटाकर पहली बार 52000 रुपए के अंदर ले आएगा। हालांकि, यह ऑफर 28 से 29 जून तक यानि केवल एक दिन के लिए वैलिड रहेगा।
यह ऑफर iPhone 14 Plus के केवल बेस मॉडल यानि 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट पर लागू होता है, जबकि दूसरे वेरिएंट्स अब भी थोड़े महंगे रहेंगे।
अगर आप एक बड़ी स्क्रीन वाले आईफोन की तलाश कर रहे हैं जो बेहतरीन बैटरी लाइफ ऑफर करता हो और जेब पर भी भारी न पड़े, तो iPhone 14 Plus, खासकर ऑफर वाली कीमत में एक सबसे अच्छा डिवाइस है। यह एक 6.7-इंच OLED स्क्रीन के साथ टॉप पर एक छोटा नॉच ऑफर करता है।
परफॉर्मेंस के लिए यह फोन A15 बायोनिक चिपसेट से लैस है। इसके अलावा सॉफ्टवेयर के मामले में iPhone 14 Plus के लिए iOS 18 बीटा पहले से ही रोल आउट हो चुका है और उम्मीद है कि इसे कम से कम तीन और बड़े iOS अपडेट्स मिलेंगे।
यह फोन उन सभी फीचर्स के साथ आता है जो एक यूजर एक एप्पल आईफोन से उम्मीद करता है, जैसे कि IP68 रेटिंग, प्रीमियम ग्लास मेटल सैंडविच डिजाइन और यह एक लाइटनिंग चार्जिंग पोर्ट के साथ आने वाला भी आखिरी आईफोन्स में से एक है।