Amazon India पर Apple iPhone 13 की कीमत 5,000 रुपये कम हो गई है। अगर आप ई-कॉमर्स साइट पर ऑफर के जरिए आईफोन (iPhone) खरीदने का विचार बना रहे हैं तो इस समय आपको धमाका ऑफर और दमदार छूट मिल रही है। अमेज़न इंडिया पर Apple iPhone 13 की कीमत पर 11,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। खास बात है कि यह कीमत में कमी iPhone 13 के सभी स्टोरेज वेरिएंट के लिए उपलब्ध है। अब इस ऑफर को देखकर क्या आप iPhone 13 को खरीदेंगे?
यह भी पढ़ें: घर बैठे हो रहे हैं बोर तो ज़रूर देखें हमेशा पसंद की जाने वाली ये वेब सीरीज़
अमेज़न iPhone 13 पर 6,000 रुपये का फ्लैट कैशबैक भी दे रहा है। यह आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक (Bank) और एसबीआई (SBI) क्रेडिट कार्ड (Credit Card) वाले ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। इसका मतलब है कि अगर आप आईसीआईसीआई (ICICI) या एसबीआई क्रेडिट कार्ड (SBI Credit Card) का इस्तेमाल करते हैं तो आपको नए आईफोन (iPhone) 13 पर 11,000 रुपये तक की ईफेक्टिव छूट मिल सकती है। iPhone 13 128GB वैरिएंट अब 79,900 रुपये कीमत के बजाए 74,900 रुपये में लिस्टेड है। कैशबैक ऑफर के साथ, आप इसे ईफेक्टिव रूप से 68,900 रुपये में प्राप्त कर सकते हैं।
इसी तरह iPhone 13 के 256GB और 512GB वेरिएंट को अब 84,900 रुपये की कीमत में लिस्टेड दिखाया जा रहा है, हालांकि इसकी असल कीमत 89,900 रुपये के आसपास है। हालांकि इसके अलावा अगला मॉडल 1,04,900 रुपये में लिस्टेड देखा जा रहा है, हालांकि इसकी असल कीमत 1,09,900 रुपये है।
यह भी पढ़ें: आधुनिक डिज़ाइन के साथ सर्वश्रेष्ठ ध्वनि गुणवत्ता वाले TWS ईयरबड
आईफोन (iPhone) 13 में 6.1 इंच का सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले है। पिछली पीढ़ियों की तुलना में आपको एक छोटा ग्रेड और 60Hz रिफ्रेश रेट भी मिल रहा है। iPhone 13 A15 बायोनिक चिप पर काम करता है। यह फोन 128GB स्टोरेज से 512GB स्टोरेज तक उपलब्ध है। iPhone 13 में फोन के पिछले हिस्से पर 12MP का डुअल कैमरा सेटअप और सामने की तरफ 12MP का कैमरा है।
कैमरे में सेंसर-शिफ्ट तकनीक है जो iPhone 12 Pro Max का हिस्सा है। फोन में एक IR आधारित फेस आईडी है और यह एक बड़ी बैटरी के साथ आता है जिसे लाइटनिंग केबल के माध्यम से चार्ज किया जा सकता है। IP68 वाटर रेजिस्टेंस भी है। आईफोन (iPhone) 13 मिडनाइट, ब्लू, पिंक, स्टारलाईट और प्रोडक्ट रेड वेरियंट में उपलब्ध होगा।
यह भी पढ़ें: POCO M4 Pro 5G की इस फोन से चल रही है कड़ी भिड़ंत, देखें कौन है बेहतर