एप्पल ने iPhone 12 Mini को बंद कर दिया है और जल्द ही इसे फ्लिपकार्ट से भी हटा दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन दो जनरेशन पुराना है और iPhone 15 के लॉन्च के बाद इसका मिलना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए अगर आप एक ऐसे स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं जो छोटा हो, इस्तेमाल करने में आसान हो और आपकी जेब के लिए किफायती हो तो iPhone 12 Mini एक बढ़िया ऑप्शन है।
iPhone 12 Mini Rs 69,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था जिसकी कीमत iPhone 12 से लगभग Rs 10,000 कम थी। अभी फ्लिपकार्ट पर iPhone 12 Mini Rs 42,901 के डिस्काउंट के बाद Rs 16,999 में उपलब्ध है।
इस समय iPhone 12 Mini फ्लिपकार्ट पर Rs 8,901 की छूट के बाद Rs 50,999 में लिस्टेड है। इसके अलावा ग्राहक Rs 50,000 या इससे ऊपर की खरीद पर HDFC बैंक कार्ड क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर Rs 4,000 की सीधी छूट पा सकते हैं। इससे स्मार्टफोन की कीमत घटकर Rs 46,999 हो जाएगी। इसके अलावा ग्राहक एक्सचेंज ऑफर के तहत Rs 30,000 तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी पा सकते हैं। इन सभी ऑफर्स के बाद iPhone 12 Mini को आप केवल Rs 16,999 में अपना बना सकेंगे।
iPhone 12 Mini एप्पल के लाइनआप में पहला मिनी स्मार्टफोन था। इसमें 5.4-इंच सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले दी गई है। डिवाइस ए14 बायोनिक चिपसेट से लैस है। iPhone 12 Mini 12MP ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है।