Apple iPhone 12 को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। एप्पल इस साल आईफोन 12 के चार वेरिएंट पेश करने वाला है। ऐसा माना जा रहा था कि इस साल दो नॉन-प्रो और दो प्रो वेरिएंट्स को पेश किया जाएगा। हालांकि, एक नए लीक से चीज़ें बदल गई हैं। लीक के मुताबिक, बेस वेरिएंट आईफोन 12 नहीं बल्कि iPhone 12 Mini होगा।
नए लीक से यह भी पता चला है कि इस साल चार फोंस को पेश किया जाएगा लेकिन इनके नाम बदल दिए गए हैं। बेस मॉडल iPhone 12 Mini होगा। iPhone 12 Max की जगह iPhone 12 लेगा और अन्य दो प्रो वेरिएंट्स को Apple iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max के नाम से लाया जाएगा।
एप्पल इससे पहले अपने मैक कम्प्यूटर और आईपैड के लिए Mini नाम का उपयोग कर चुका है। यह नाम फोन के साथ सही भी बैठता है क्योंकि इसमें केवल 5.4 इंच की स्क्रीन को रखा जाएगा जाएगा जो इसे कॉम्पैक्ट बनाता है। Apple iPhone 12 Pro और Pro Max वेरिएंट में 6.1 इंच और 6.7 इंच डिस्प्ले मिलेगी।
कीमत में बढ़त को देखते हुए ऐसा कहा जा सकता है कि iPhone 12 की कीमत इस साल 750 डॉलर से शुरू होने वाली है। यह 2019 में लॉन्च किये गए iPhone 11 की लॉन्च कीमत यानी 699 डॉलर से काफी ज्यादा है, यहाँ हम लगभग 50 डॉलर का अंतर इन दोनों ही फोंस की कीमतों में देख रहे हैं। हालाँकि कीमत ज्यादा होने के कारण को अगर देखें तो फोन में लगे कंपोनेंट्स की कीमत भी इस बार ज्यादा है, इसी कारण iPhone 12 सीरीज को भी ज्यादा कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।
आपको बता देते है कि आपको iPhone 12 सीरीज में आने वाले सभी फोंस में OLED डिस्प्ले मिलने वाली है, इसके अलावा एप्पल की ओर से iPhone 12 सीरीज में क्वालकॉम के 5G मॉडेम और एंटेना को भी देखा जा सकता है, ऐसा कहा जा सकता है कि A14 Bionic Chip में कंपनी क्वालकॉम के चिप का इस्तेमाल करने वाली है।
हालाँकि अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है, लेकिन इसके बारे में अफवाह और लीक आना शुरू हो गए हैं। अब देखना होगा कि क्या यह अफवाह गलत साबित होती है, या वाकई Apple iPhone 12 सीरीज को ज्यादा कीमत में लॉन्च किया जाता है।