अगर आप अपने पुराने स्मार्टफोन पर अपग्रेड करना चाहते हैं तो आज आपके लिए सबसे बढ़िया मौका है, क्योंकि आज आप आईफोन 12 पर बेस्ट डील का फायदा उठा सकते हैं। यह आईफोन अब भी बाजार में कई टॉप स्मार्टफोंस को टक्कर दे सकता है। WWDC 2023 में कंपनी अपने आईफोंस में बड़े अपग्रेड्स के साथ कई नए फीचर्स भी लाने वाली है।
वैसे तो आईफोन 12 प्रीमियम कीमत पर आता है लेकिन अभी यह फ्लिपकार्ट पर तगड़े डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। भारी डिस्काउंट के साथ-साथ यहाँ आप बढ़िया एक्सचेंज डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स का भी लाभ उठा सकते हैं। तो चलिए इस ऑफर की पूरी डिटेल्स देखते हैं।
फ्लिपकार्ट पर स्मार्टफोन के 64GB वेरिएंट की असली कीमत Rs 59900 है, लेकिन अब ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने इस पर 10% डिस्काउंट दिया है जिससे इसकी कीमत घटकर Rs 53999 हो गई है।
इन्सटेन्ट डिस्काउंट के अलावा एक्सचेंज ऑफर के तहत आप अपने पुराने स्मार्टफोन के बदले में Rs 29250 तक की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं। पूरा एक्सचेंज डिस्काउंट प्राप्त करने के बाद फोन की कीमत और भी घटकर केवल Rs 24749 पर पहुँच जाएगी।
HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड लेनदेन और डेबिट कार्ड EMI लेनदेन पर Rs 2000 फ्लैट डिस्काउंट पाएं। साथ ही फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड लेनदेन पर 5% कैशबैक पा सकते हैं।