इंटेक्स ने बाज़ार में अपना नया स्मार्टफ़ोन एक्वा म्यूजिक लॉन्च किया है. इस स्मार्टफ़ोन की कीमत Rs. 9,317 रखी गई है. यह स्मार्टफ़ोन ड्यूल-स्पीकर्स और एंड्राइड मार्शमैलो v6.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है.
इसे भी देखें: [Hindi – हिन्दी] Sony Alpha 68 Camera Unboxing in Hindi Video
इस स्मार्टफ़ोन में 5.5-इंच की HD डिस्प्ले, 2GB की रैम और 16GB की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है. इसके साथ ही इस डिवाइस में 1.3GHz क्वाड कोर प्रोसेसर और 3400mAh की बैटरी मौजूद है. कंपनी का दावा है कि यह बैटरी 6 से 7 घंटों का टॉक टाइम देती है.
इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा मौजूद है. यह स्मार्टफ़ोन ड्यूल-सिम है. यह स्मार्टफ़ोन कई सॉफ्टवेयर से भी लैस आता है जैसे, मात्रभाषा, मोबिक्विक, अमेज़न इंडिया, सावन, ओपेरा मिनी, ओपेरा मैक्स और क्लीन मास्टर. यह स्लिवर और ग्रे रंग में उपलब्ध होगा.
इसे भी देखें: 15GB तक फ्री ब्रॉडबैंड डाटा देगा एयरटेल
इसे भी देखें: ZTE का नया स्मार्टफ़ोन ऑनलाइन आया सामने, 4900mAh की बैटरी से होगा लैस