भारत में अपना इंटेक्स एक्वा E4 लॉन्च करने के बाद कंपनी ने अपना नया स्मार्टफ़ोन इंटेक्स एक्वा क्लासिक 2 पेश किया है. इस स्मार्टफ़ोन की कीमत Rs. 4,600 है और इसे आप भारत में मौजूद सभी रिटेल आउटलेट्स से ले सकते है.
इसे भी देखें: [Hindi – हिन्दी] Sony Alpha 68 Camera Unboxing in Hindi Video
फ़ोन में 5-इंच की FWVGA 480×854 पिक्सेल की 196ppi पिक्सेल डेंसिटी से लैस डिस्प्ले दी गई है. साथ ही इसमें 1.2GHz का क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1GB की रैम दी गई है. फ़ोन में 8GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है. इसे आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 32GB तक बढ़ा सकते हैं.
इसके अन्य फीचर्स की बात करें तो स्मार्टफ़ोन में 5-इंच का रियर कैमरा ऑटोफोकस और ड्यूलLED फ़्लैश के साथ दी दिया गया है. इसके साथ ही इसमें 5MP का एक फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है जिसके माध्यम से आप बढ़िया से बढ़िया सेल्फी ले सकते हैं. फ़ोन में एक 2200mAh क्षमता की बैटरी दी गई है जो कंपनी के अनुसार 6 घंटे का टॉक टाइम और 200 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देने में सक्षम है. साथ ही आपको बता दें कि यह एक 4G LTE सपोर्ट करने वाला स्मार्टफ़ोन है और इसमें आपको GPRS/EDGE, 3G, A-GPS, ब्लूटूथ, वाई-फाई 802.11 b/g/n और माइक्रो USB भी दिया है. इसके अलावा स्मार्टफ़ोन एंड्राइड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है.
इसे भी देखें: इंटेक्स एक्वा म्यूजिक लॉन्च, ड्यूल स्पीकर्स से लैस
इसे भी देखें: माइक्रोमैक्स अल्फा LI351 लैपटॉप हुआ उपलब्ध, 6GB की रैम से लैस