5000mAh की बैटरी वाले फोंस में जुड़ा नया नाम: Infinix Note 7

Updated on 16-Sep-2020
HIGHLIGHTS

Infinix Note 7 की कीमत है Rs 11,499

क्वाड कैमरा सेटअप से लैस है डिवाइस

Infinix Note 7 में मिल रही है 5,000mAh की बैटरी

Infinix ने भारत में फोन अपनी नोट सीरीज का Infinix Note 7 फोन को लॉन्च कर दिया है। यह मिड-रेंज डिवाइस Infinix Note 5 की जगह आया है। अब यह फोन भारत में पेश किया जा चुका है। Note 7 के खास फीचर्स में मीडियाटेक G70 SoC, 6.95 इंच की डिस्प्ले, 48 मेगापिक्सल का क्वाड कैमरा सेटअप, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेन्सर और 5,000mAh की बैटरी मिल रही है।

Infinix Note 7 Price

Infinix Note 7 को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। फोन की कीमत Rs 11,499 है और यह ऐथर ब्लैक, फॉरेस्ट ग्रीन और बोलिविया ब्लू रंगों में उपलब्ध है। डिवाइस को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart से खरीदा जा सकता है।

Infinix Note 7 Specs

Infinix Note 7 में 6.95 इंच की HD+ पंच-होल स्क्रीन दी गई है जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 20.5:9 है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 91.5 प्रतिशत है और पीक ब्राइटनेस 480 nits है। इंफीनिक्स ने डिवाइस को तीन रंगों के साथ 3D ग्लास फिनिश देने के लिए नया gem-cut डिज़ाइन दिया गया है और फोन के फ्रंट पर 2.5D ग्लास दिया गया है।

Infinix Note 7 फोन मीडियाटेक हीलियो G70 SoC द्वारा संचालित है और 4GB रैम तथा 64GB स्टोरेज से लैस है। डिवाइस में डेडिकेटेड मेमोरी कार्ड स्लॉट दिया गया है जिससे 256GB तक स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है। फोन के साइड में फिंगरप्रिंट सेन्सर मौजूद है जो पॉवर बटन का भी काम करेगा। इसके अलावा, डिवाइस एंडरोइड 10 पर आधारित कंपनी के XOS स्किन पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो डिवाइस में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है और फोन के फ्रंट पर पंच होल में सिंगल कैमरा रखा गया है। फोन के बैक पर 48 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेन्सर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है और चौथा सेन्सर इंफीनिक्स ने AI लेंस ऐड किया है जो क्वाड-LED फ्लैश के साथ आया है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है। फोन में 5,000mAh की बैटरी मिल रही है जो माइक्रो USB पोर्ट से 18W चार्ज सपोर्ट करती है। कंपनी का कहना है कि यह 2 घंटे में फुल चार्ज होता है।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :