भारत आया Infinix का ये फोन, बैक पर मिलेगा Active Matrix डिस्प्ले, अभी खरीदने पर 3 हजार तक की छूट, जानें फीचर्स

HIGHLIGHTS

Infinix Note 60 Pro भारत में लॉन्च

144Hz डिस्प्ले और 6500mAh बैटरी

50MP कैमरा और फास्ट चार्जिंग

Infinix ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Infinix Note 60 Pro लॉन्च कर दिया है. यह Note 60 लाइनअप का पहला मॉडल है. यह फोन जल्द ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इसे तीन कलर ऑप्शन्स और दो स्टोरेज वैरिएंट्स में पेश किया गया है.

इस स्मार्टफोन की खास बात इसका रियर पैनल पर दिया गया Active Matrix Display है, जिसमें कई LEDs मौजूद हैं जो नोटिफिकेशन्स और अन्य जानकारी दिखाने का काम करते हैं.

कीमत और उपलब्धता

भारत में Infinix Note 60 Pro की शुरुआती कीमत 31,999 रुपये है, जिसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है. वहीं 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 34,999 रुपये रखी गई है. ग्राहकों को SBI, ICICI Bank, Yes Bank, Bank of Baroda और IDFC Bank कार्ड्स पर 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा 12 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी दिया जा रहा है.

यह स्मार्टफोन 20 अप्रैल से Flipkart और Infinix के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इसे Deep Ocean Blue, Mocha Brown और Solar Orange कलर ऑप्शन्स में खरीदा जा सकता है.

Infinix Note 60 Pro के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Infinix Note 60 Pro में 6.78 इंच का 1.5K LTPS AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसमें 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट मिलता है. फोन में Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है और इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.18 प्रतिशत है. साथ ही यह IP64 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंट बनता है.

परफॉर्मेंस और हार्डवेयर

यह स्मार्टफोन Qualcomm के Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट पर चलता है, जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है. इसमें 8GB LPDDR5 RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है. चिपसेट में अलग-अलग कोर कॉन्फिगरेशन दिया गया है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी देने में मदद करता है. साथ ही इसमें Adreno A810 GPU भी मौजूद है.

कैमरा सेटअप और वीडियो रिकॉर्डिंग

Infinix Note 60 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ) और
8MP अल्ट्रावाइड कैमरा (ऑटोफोकस के साथ) सेंसर्स दिए गए हैं. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. यह फोन 4K 30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है.

बैटरी और चार्जिंग में दम

फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड और 30W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसके अलावा इसमें 7.5W वायर्ड और 5W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग भी दी गई है, जिससे आप अन्य डिवाइसेस को चार्ज कर सकते हैं.

कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स

Infinix Note 60 Pro में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, USB Type-C, NFC और GPS जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसमें G-sensor, e-compass, gyroscope, proximity sensor, light sensor, IR blaster और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे कई सेंसर दिए गए हैं. साथ ही इसमें साइड-माउंटेड हार्ट रेट सेंसर भी मौजूद है. Infinix इस बार फीचर्स के मामले में काफी आक्रामक दिख रहा है, खासकर डिस्प्ले और बैटरी के साथ. लेकिन ब्रांड को अभी भी यूजर्स का भरोसा जीतने के लिए लॉन्ग टर्म परफॉर्मेंस और सर्विस पर काम करना होगा.

यह भी पढ़ें: Airtel का तगड़ा प्लान..अनलिमिटेड मिलेगा 5G और 4G डेटा, साथ में JioHotstar का भी सब्सक्रिप्शन, जानें दूसरे बेनिफिट्स

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं.

Connect On :