Infinix ने अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन Infinix Note 60 Pro के भारत में लॉन्च को आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दिया है। हालांकि कंपनी ने अभी तक फोन का पूरा डिजाइन सामने नहीं रखा है, लेकिन टीज़र के जरिए यह जरूर संकेत दिया गया है कि इसमें Nothing के Glyph Matrix जैसा एक खास डिजाइन देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं इस आने वाले स्मार्टफोन के बारे में अब तक क्या कुछ सामने आया है।
Infinix Note 60 Pro की लॉन्च डेट की बात करें तो यह स्मार्टफोन भारत में 13 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद यह डिवाइस Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर खरीदारी के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने फोन की प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है, जिसमें शुरुआती ग्राहकों को कुल 7,000 रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं।
प्री-बुकिंग करने वालों को 3,999 रुपये की कीमत वाला MagSafe स्पीकर मुफ्त मिलेगा, साथ ही प्रमुख बैंक कार्ड्स पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट और एक साल की अतिरिक्त वारंटी का लाभ भी दिया जाएगा। इसके अलावा ग्राहकों के लिए 12 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI विकल्प और 9 महीने तक का “Buy Now Pay Later” प्लान भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
Infinix Note 60 Pro तीन कलर ऑप्शन: सोलर ऑरेंज, मोचा ब्राउन और डीप ओशन ब्लू में आ सकता है। डिजाइन की बात करें तो इसमें हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल और कर्व्ड किनारों के साथ Infinix की पहचान बरकरार रहेगी, लेकिन इसके साथ कंपनी ने ‘Active Matrix Display’ नाम का एक नया फीचर भी जोड़ा है। यह एक डॉट-मैट्रिक्स स्क्रीन होगी, जो कैमरा मॉड्यूल के पास दी जाएगी और कॉल, मैसेज, समय, मौसम, चार्जिंग, बैटरी स्टेटस और नोटिफिकेशन जैसी जानकारी दिखाएगी।
यह डिस्प्ले सिर्फ नोटिफिकेशन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसमें “Pixel Pets”, मिनी-गेम्स और म्यूजिक विजुअलाइजेशन जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं। खास बात यह है कि इस फोन में एल्युमिनियम फ्रेम दिया जा सकता है, जो इस सेगमेंट में कम ही देखने को मिलता है।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.78 इंच का 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED पैनल मिलने की संभावना है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा। साथ ही इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i की प्रोटेक्शन भी दिया जा सकता है। परफॉर्मेंस के लिए Infinix इस बार Qualcomm प्रोसेसर का इस्तेमाल कर सकती है। उम्मीद है कि फोन में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट और Adreno 810 GPU मिलेगा। इसके साथ 8GB या 12GB LPDDR5x RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज का विकल्प दिया जा सकता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल होगा। वहीं फ्रंट में 13MP का कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दिया जा सकता है। बैटरी के मामले में भी यह फोन काफी दमदार साबित हो सकता है। इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
यह भी पढ़ें: धम्म करके गिरी Samsung Galaxy S24 Ultra की कीमत, सीधे 25,000 रुपये की छूट, देखें फुल डील