20MP सेल्फी कैमरे से लैस Infinix Hot S3 26 फरवरी को फिर होगा सेल के लिए उपलब्ध

HIGHLIGHTS

इसे सैंडस्टोन ब्लैक और ब्रश गोल्ड रंग में ख़रीदा जा सकेगा.

Infinix Hot S3 को अभी हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है. इस फ़ोन की खासियत है कि इसमें 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो डिस्प्ले दी गई है, जिसकी वजह से फ़ोन का फॉर्म फैक्टर भी बेहतर हो जाता है. यह फ़ोन अब एक बार फिर 26 फरवरी को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा.

इसके 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत Rs. 8,999 है, वहीँ इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत Rs. 10,999 है.  इसे सैंडस्टोन ब्लैक और ब्रश गोल्ड रंग में ख़रीदा जा सकेगा.

Infinix Hot S3 में मिलने वाले फीचर्स पर नज़र डालें तो यह फ़ोन 20MP के लो लाइट सेल्फी कैमरे से लैस है. यह फ़ोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 ओक्टा कोर प्रोसेसर है. इस फ़ोन में 4000mAh की बैटरी भी दी गई है. 

साथ ही इसमें 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली डिस्प्ले भी मौजूद है. यह एक 5.7-इंच की डिस्प्ले है. यह एक फुल व्यू डिस्प्ले है. फुल व्यू डिस्प्ले से लैस यह कंपनी का पहला स्मार्टफ़ोन है.

 

Connect On :