भारत के बाजार में अपने Infinix GT 30 Pro 5G को लॉन्च करने के बाद अब कंपनी नए फोन यानि इसी पीढ़ी के नए फोन Infinix GT 50 Pro को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर चुकी है। फोन को इंडिया में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है, ऐसी भी जानकारी मिल रही है। फोन को इंडिया के बाजार में एक जाने माने सर्टिफिकेशन पर भी देखा गया है, जिससे यह पुख्ता हो जा रहा है कि इंफीनिक्स का यह फोन इंडिया में जल्द ही लॉन्च होगा। हालांकि, इस समय फोन को लेकर एक नई जानकारी ऑनलाइन आई है, जो फोन की रियल-लाइफ इमेजेस को दिखा रही है। Infinix GT 50 Pro 5G के डिजाइन की जानकारी ऑनलाइन सामने आई है। आइए जानते है कि फोन कैसा नजर आता है और इसमें क्या मिलने वाला है।
जैसा कि हमने आपसे अभी कहा है कि फोन के रेन्डर सामने आए हैं। असल में, यह रेन्डर Paras Guglani की ओर से सामने आए हैं। उनके अनुसार Infinix GT 50 Pro 5G स्मार्टफोन में एक वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है। इसके अलावा फोन में Pininfarina की ब्रांडिंग भी नजर आने वाली है। इससे यह भी जानकारी मिलती है कि फोन के बैक डिजाइन को कहीं न कहीं इसी इटालियन कंपनी ने तैयार किया है।
इतना ही नहीं, Infinix GT 50 Pro स्मार्टफोन में ग्राहकों को NFC कनेक्टिविटी भी मिल सकती है। रेन्डर इमेज जो सामने आई हैं, उनके अनुसार फोन के पावर बटन के साथ साथ इसके वॉल्यूम रॉकर बटन राइट साइड में होने वाले हैं। इसके अलावा सिम ट्रे को कंपनी फोन के बॉटम में रख सकती है। इसके अलावा फोन के डिजाइन में आपको Diagonal Weave Pattern भी देखने को मिलने वाला है।
स्पेक्स आदि की चर्चा की जाए तो टिप्स्टर की ओर से सामने आई जानकारी ऐसा कहती है कि Infinix GT 50 Pro में एक 6.78-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले हो सकती है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगी। फोन में MediaTek Dimensity 8400 Ultimate प्रोसेसर भी होने वाला है। इस प्रोसेसर को सपोर्ट करने के लिए इसमें 12GB की रैम के अलावा 512GB तक की स्टॉरिज भी मिल सकती है।
कैमरा आदि को देखा जाए तो फोन में एक 50MP का प्राइमेरी कैमरा एक 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा के सपोर्ट के साथ मिलने वाला है। इसके अलावा फ्रन्ट पर 13MP का सेल्फ़ी कैमरा भी होगा। Infinix के फोन को लेकर ऐसा भी माना जा रहा है कि इसमें एक 6500mAh की बैटरी हो सकती है, जो 45W की फास्ट चार्जिंग और 30W की वायरलेस चार्जिंग से लैस होगी।
यह भी पढ़ें: OMG! 200MP+200MP के कैमरा पर लॉन्च होगा वीवो का ये फोन, लिखेगा स्मार्टफोन फोटोग्राफी का नया इतिहास?