Infinix ने यह कन्फर्म कर दिया है कि वह इंडिया के बाजार में अपने Infinix GT 30 5G+ स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाला है. इस फोन को एक्सक्लूसिव तौर पर इंडिया के बाजार में लॉन्च किया जाने वाला है. जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि फोन को लेकर Flipkart पर एक Microsite को भी तैयार कर दिया गया है, यहीं से फोन को लेकर बहुत सी जानकारी मिल रही है. यहाँ देखा जा सकता है कि The Game Starts with You टैगलाइन भी नजर आती है. फोन का डिज़ाइन कुछ समय पहले आये लीक आदि से काफी मेल खाता है. डिज़ाइन को देखते हैं तो पता चलता है कि फोन में LED लाइटिंग सेटअप होने वाला है, ऐसा ही कुछ पहले Infinix GT 30 Pro में भी देखा जा चुका है.
अगर हम इन्टरनेट पर चल रही एक रिपोर्ट पर गौर करें तो जानकारी मिल जाती है कि इस फोन को कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा जा चुका है. फोन को TUV Rheinland, FCC के साथ साथ Google Play Console और Geekbench आदि पर भी देखा जा सकता है. अन्य कई लिस्टिंग में भी फोन देखा जा चुका है, इससे यह भी संकेत मिलता है कि फोन को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है. हालाँकि, अब कंपनी भी इसकी पुष्टि कर चुकी है.
लिस्टिंग को देखते हैं तो पता चलता है कि फोन में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर मिलता है. इसके अलावा फोन में ARM Mali G615 GPU भी दिया जा रहा है. फोन में 1.5K डिस्प्ले हो सकती है. इसके अलावा फोन को Android 15 पर आधारित XOS 15.1.2 पर लॉन्च किया जा सकता है.
कनेक्टिविटी को देखते हैं तो जानकारी सामने आ रही है कि इस फोन में आपको ड्यूल बैंड वाई-फाई के साथ साथ Bluetooth और NFC भी मिलने वाला है. फोन को दो अलग अलग मॉडल में लॉन्च किया जा सकता है. फोन में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ साथ 8GB की रैम और 256GB स्टोरेज भी मिलने वाली है. फोन में 45W की फ़ास्ट चार्जिंग क्षमता भी मिल रही है.
इतना ही नहीं, बैटरी को लेकर बात करें तो यह जानकारी सामने आ रही है कि फोन में 5350mAh की बैटरी हो सकती है, यह जानकारी TUV Rheinland लिस्टिंग से मिल रही है. इसके अलावा FCC की लिस्टिंग से इस फोन की बैटरी को लेकर यहाँ से पता चलता है कि फोन में 5200mAh और 6000mAh की बैटरी क्षमता हो सकती है. इसे देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि फोन को अलग अलग रीजन में अलग अलग बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है.
अभी के लिए Infinix ने आधिकारिक जानकारी नहीं दी है कि यह फोन कब लॉन्च होने वाला है. हालाँकि, Flipkart Microsite से जानकारी आ रही है कि फोन को इंडिया में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: Vivo T4R बनाम iQOO Z10R: दो बजट फोन्स की तुलना, देखें कौन सा फोन आपके लिए बेस्ट