Huawei ने लॉन्च की अपनी P20 सीरीज, जानिये इन स्मार्टफोंस के बारे में सबकुछ

Updated on 28-Mar-2018
HIGHLIGHTS

Huawei ने मंगलवार को अपने दो नया स्मार्टफोंस को इस साल के अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोंस के तौर पर लॉन्च कर दिया है, इन स्मार्टफोंस में P20 Pro स्मार्टफ़ोन नए है।

Huawei ने मंगलवार को अपने दो नया स्मार्टफोंस को इस साल के अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोंस के तौर पर लॉन्च कर दिया है, इन स्मार्टफोंस में P20 Pro स्मार्टफ़ोन नए है। इस सीरीज में P20 स्मार्टफोन के साथ एक अन्य स्मार्टफोन P20 Lite भी है, हालाँकि इसे कुछ हफ़्तों पहले ही सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया था। इसके कारण ही P20 Lite स्मार्टफोन के बारे में इस बार ज्यादा चर्चा नहीं की गई है। हालाँकि इस इवेंट में कंपनी की ओर से उसका एक्सक्लूसिव Porsche Design Huawei Mate RS स्मार्टफोन भी लॉन्च किया है, यह स्मार्टफोन P20 Pro मॉडल से काफी मेल खाता है। हालाँकि यह 512GB वर्जन में लॉन्च किया गया है। 

Huawei P20

अगर हम इस स्मार्टफोंस के स्पेक्स पर नजर डालें तो आपको बता देते हैं कि Huawei P20 स्मार्टफोन में आपको एक 5.8-इंच की एक RGBW FullView डिस्प्ले 2244×1080 पिक्सेल रेजोल्यूशन के साथ मिल रही है। साथ ही स्मार्टफोन में Huawei Kirin 970 प्रोसेसर मिल रहा है, फोन में एक 4GB की रैम भी मौजूद है। इस स्मार्टफोन को 128GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है, इसके अलावा इसकी स्टोरेज को आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से बढ़ा भी नहीं सकते हैं। 

होम एप्लायंसेज पर मिल रहे हैं ख़ास डिस्काउंट और EMI ऑफर्स

फोन में फोटोग्राफी के Leica की ओर से एक ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, यह 20-मेगापिक्सल के एक मोनोक्रोम सेंसर के साथ एक 12-मेगापिक्सल के एक अन्य सेंसर का कॉम्बो है। फोन में सेल्फी के लिए एक 24-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें एक 3400mAh क्षमता की बैटरी भी दी गई है। जो Huawei की सुपर चार्ज टेक्नोलॉजी से लैस है। फोन में फ्रंट पैनल पर आपको इसका फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है। 

इसके अलावा इसमें एक USB Type C के अलावा एक 3.5mm का ऑडियो जैक भी मिल रहा है। इस स्मार्टफोन को IP53 वाटर और डस्ट प्रूफ क्षमता के साथ लॉन्च किया गया है। फोन में सिंगल और ड्यूल स्लॉट मौजूद हैं। फोन एंड्राइड 8.1 OS के साथ EMUI 8.1 के साथ चलता है। इस स्मार्टफोन को आप ट्वाईलाईट, मिडनाईट ब्लू, ग्रेफाइट ब्लैक, पिंक गोल्ड आदि रंगों में भी ले सकते हैं। इस स्मार्टफोन के कीमत 649 यूरो है। 

Huawei P20 Pro

इसके अलावा अगर Huawei P20 Pro स्मार्टफोन की चर्चा करें तो इसमें आपको एक 6.1-इंच की OLED FullView डिस्प्ले 2240×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ मिल रही है। इसके अलावा Huawei Kirin 970 प्रोसेसर मिल रहा है। स्मार्टफोन में 6GB की रैम के साथ आपको 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिल रही है, लेकिन इसे आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से बढ़ा नहीं सकते हैं। 

फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में आपको Leica की ओर से तीन कैमरा वाला सेटअप मिल रहा है, इसमें आपको एक 40-मेगापिक्सल का RGB सेंसर, एक 20-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर और एक अन्य 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस मिल रहा है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में आपको एक 24-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। स्मार्टफोन में एक 4000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, जो Huawei के ओर से Super Charge तकनीकी से लैस है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर को फ्रंट में रखा गया है। 

इसके अलावा इसमें आपको एक USB Type C Port और एक 3.5mm का ऑडियो जैक भी मिल रहा है। फोन को IP67 से लैस किया गया है, जिसके कारण ही यह स्मार्टफोन वाटर और डस्ट प्रूफ बन जाता है। इस स्मार्टफोन को भी आप सिंगल और ड्यूल सिम स्लॉट में ले सकते हैं। स्मार्टफोन एंड्राइड 8.1 के साथ EMUI 8.1 पर कम करता है। इसे आप कई रंगों के ऑप्शन में ले सकते हैं, जैसे इसे आप ट्वाईलाईट, मिडनाइट ब्लू, ग्रेफाइट ब्लैक और पिंक गोल्ड रंगों में ले सकते हैं। फोन की कीमत 899 यूरो है। इस स्मार्टफोन को 6 अप्रैल को दुनियाभर के बाजारों में उपलब्ध कराया जा सकता है। 

Porsche Design Huawei Mate RS

इसके अलावा अंत में अगर हम एक अन्य स्मार्टफोन यानी Porsche Design Huawei Mate RS की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस स्मार्टफोन में आपको एक 6.10-इंच की एक OLED FullView डिस्प्ले 2880×1440 रेजोल्यूशन के साथ मिल रही है। स्मार्टफोन में एक Huawei Kirin 970 प्रोसेसर मिल रहा है। इसके अलावा इसमें भी आपको एक 6GB की रैम मिल रही है, स्मार्टफोन को दो अलग अलग स्टोरेज वैरिएंट्स में लॉन्च किया गया है, यानि इसे आप 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ के साथ ले सकते हैं, हालाँकि इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से बढ़ाया नहीं जा सकता है। 

फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में तीन कैमरा वाला सेटअप दिया गया है, इसमें आपको एक 40-मेगापिक्सल का RGB सेंसर, एक 20-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर और एक अन्य 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस मिल रहा है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में आपको एक 24-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। स्मार्टफोन में एक 4000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, जो Huawei के ओर से Super Charge तकनीकी से लैस है। इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर को फोन की डिस्प्ले के अंदर और बैक में रखा गया है। 

हमें Instagram पर फॉलो करने के लिये यहां क्लिक करें 

हमें YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें

इसके अलवा इसमें भी आपको USB Type C के अलावा एक 3.5mm का ऑडियो जैक मिल रहा है। स्मार्टफोन में को IP67 के साथ लॉन्च किया गया है, जिसके कारण यह वाटर और डस्ट प्रूफ बन जाता है। स्मार्टफोन एंड्राइड 8.1 के साथ EMUI 8.1 के साथ लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन को भी वैसे ही कलर ऑप्शन के साथ लिया जा सकता है, आपको बता दें कि इसकी कीमत क्रमश: 1,695 यूरो और 2,095 यूरो है। स्मार्टफोन को 12 अप्रैल को कई बाजारों में पेश कर दिया जाने वाला है।

via

Team Digit

Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India!

Connect On :